Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक आयोजित, गंभीरता से करें प्रकरणों का निस्तारण
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक आयोजित, गंभीरता से करें प्रकरणों का निस्तारण
बीकानेर

संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक आयोजित, गंभीरता से करें प्रकरणों का निस्तारण

editor
editor Published December 8, 2023
Last updated: 2023/12/08 at 4:59 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा के संबंध में जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि समस्त विभागीय एवं उपखंड अधिकारी निस्तारित प्रकरणों में राहत दर बढ़ाने के साथ परिवादी को संतुष्टि देने पर भी विशेष ध्यान दें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कार्य किया जाए, साथ ही विभागीय अधिकारी स्वयं भी प्रकरण के जवाब का अवलोकन करने के पश्चात ही पोर्टल पर अपलोड करवाएं।

जिला कलेक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की तथा निस्तारण के औसत समय को कम करने के निर्देश दिए।।

- Advertisement -

जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने एसडीएम पूगल को 60 दिवस की अवधि से पुराने 10 प्रकरणों का समय पर निस्तारण नहीं करने के कारण नोटिस जारी करने के आदेश दिए।

उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि पोर्टल पर दर्ज प्रकरण 15 दिन में आवश्यक रूप से निस्तारण हो जाए।

प्रकरणों का निस्तारण नहीं किया गया तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला कलेक्टर ने बैठक में बिना अनुमति के अनुपस्थित रहे अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने यूआईटी, नगर निगम, राजस्व, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, आईसीडीएस, सार्वजनिक निर्माण विभाग, माध्यमिक शिक्षा, कृषि विपणन, चिकित्सा विभाग, आईजीएनपी सहित विभिन्न विभागों के संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की ।

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस यक्ष चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) प्रतिभा देवठिया, नगर निगम आयुक्त केसर लाल मीणा, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल डी पंवार, पीएचईडी अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे । बैठक से वीसी के माध्यम से उपखंड अधिकारी और अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी जुड़े।


Share News

editor December 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोडमदेसर तक ई-बस संचालन की मांग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
बीकानेर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों के लिए विशेष बस व्यवस्था, 20 प्वाइंट तय
बीकानेर
पीएम-किसान की 23वीं किस्त पर केवीके में जागरूकता कार्यक्रम
बीकानेर
पीबीएम सुधारो आंदोलन के समर्थन में पहुंचे डॉ. बीडी कल्ला, सरकार से की कार्रवाई की मांग
बीकानेर
प्रताप बस्ती में अवैध कैसिनो पर पुलिस का छापा, 10 गिरफ्तार
बीकानेर
डोमिनोज फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी
बीकानेर
डूंगर कॉलेज जाने से रोका, युवक से मारपीट का आरोप
बीकानेर
मारवाड़ अस्पताल के बाहर अव्यवस्था से रोजाना लग रहा जाम
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कोडमदेसर तक ई-बस संचालन की मांग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

Published June 20, 2026
बीकानेर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों के लिए विशेष बस व्यवस्था, 20 प्वाइंट तय

Published June 20, 2026
बीकानेर

पीएम-किसान की 23वीं किस्त पर केवीके में जागरूकता कार्यक्रम

Published June 20, 2026
बीकानेर

पीबीएम सुधारो आंदोलन के समर्थन में पहुंचे डॉ. बीडी कल्ला, सरकार से की कार्रवाई की मांग

Published June 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?