Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आइकंस ऑफ़ बीकानेर की थीम पर आयोजित होगा ऊंट उत्सव, ऊंटों के साथ घोड़े भी दौड़ेंगे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > आइकंस ऑफ़ बीकानेर की थीम पर आयोजित होगा ऊंट उत्सव, ऊंटों के साथ घोड़े भी दौड़ेंगे
जयपुरदेश-दुनियाबीकानेर

आइकंस ऑफ़ बीकानेर की थीम पर आयोजित होगा ऊंट उत्सव, ऊंटों के साथ घोड़े भी दौड़ेंगे

editor
editor Published December 6, 2023
Last updated: 2023/12/06 at 10:32 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर।अन्तराष्ट्रीय ऊँट उत्सव का आयोजन 11 से 14 जनवरी तक किया जाएगा।जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने मंगलवार कलेक्ट्रेट सभागार में इस संबंध में आयोजित बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव- आइकंस ऑफ़ बीकानेर की थीम पर आयोजित किया जाएगा। इसमें स्थानीय कला, संगीत और संस्कृति में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले कलाकारों को इस उत्सव के माध्यम से एक वैश्विक मंच उपलब्ध करवाया जाएगा।

जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि ऊंट उत्सव में 11 जनवरी को क्लासिकल फॉर्म्स ऑफ़ आर्ट्स के संबंध में विशेष आयोजन किया जाएगा, इस दौरान शास्त्रीय संगीत व शास्त्रीय नृत्य से जुड़े कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उत्सव के दौरान 12 जनवरी को धरणीधर स्टेडियम में कला व संस्कृति का फ्यूजन शो का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय लोक कला संस्कृति के रंगों के साथ-साथ कंटेंपरेरी आर्ट भी जोड़ कर वो आयोजित होगा। स्थानीय व्यंजन भी इस शो के आकर्षण रहेंगे।

- Advertisement -

 

 

रायसर में आयोजित होगी सेलिब्रिटी नाइट

ऊंटों के साथ घोड़े भी दौड़ेंगे

सहायक निदेशक पर्यटन कृष्ण कुमार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दौरान रायसर में सेलिब्रिटी नाइट आयोजित की जाएगी। जिसमें अग्नि नृत्य के साथ-साथ एक विशेष सेलिब्रिटी को प्रस्तुति हेतु आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रायसर के धोरों में घुड़दौड़ और घोड़ों के नृत्य भी इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव में आकर्षण के विशेष केंद्र होंगे। कैमल फार्म में प्रतिवर्ष की भांति ऊंट दौड़ आयोजित होगी।कैमल फार्म में ऊंट श्रृंगार प्रतियोगिता ऊंट दौड़ प्रतियोगिता ऊंट डांस प्रतियोगिता एवं ऊंट पर कटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

बैठक में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि ऊँट उत्सव में देशी-विदेशी पर्यटकों की अधिक से अधिक भागीदारी रहे, इसके लिए प्लानिंग करते हुए तैयारियां समय पर करें और प्रचार प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाए।पर्यटन विभाग वेबसाईट, समस्त होटल वेबसाईट्स एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग को हेरिटेज रूट कि सड़कों, रायसर रोड़ एवं मुख्य मार्गों सहित स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन विभाग को ऊँट दौड़ तथा हॉर्स रेसिंग प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र एवं राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने बताया कि कैमल फेस्टिवल के दौरान काइट फ्लाइंग कंपटीशन का आयोजन भी किया जाएगा।

जिला कलक्टर ने ऊंट उत्सव के दौरान होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं को भी आकर्षक रूप देने के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि मेले के दौरान प्रतिदिन शहरी परकोटे में पैदल वॉक और तांगा राइड, हवेली संगीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्त कार्यक्रमों का जायजा लेने तथा इससे जुड़े समस्त तैयारियों प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

 

ये रहे मौजूद

बैठक में राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र निदेशक डॉ. अर्तबंधु साहू, पर्यटन विभाग के उप निदेशक अनिल राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर) दीपक कुमार शर्मा, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र उपायुक्त सुरेंद्र कुमार, सहायक निदेशक पर्यटन कृष्ण कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा, पर्यटन विकास समिति के सदस्य गोपाल बिस्सा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Share News

editor December 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बिजली टावर चोरी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, जांच का दायरा बढ़ा
बीकानेर
रानीसर बास बाबा रामदेवजी मंदिर में 16वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कल
बीकानेर
बीकानेर के इन क्षेत्रों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बीकानेर
व्यापारियों को आध्यात्मिक जीवन का संदेश, बीकानेर में हुआ विशेष सत्संग
बीकानेर
खारा रोड की झाड़ियों में मिला बिहार निवासी मजदूर का शव
बीकानेर
नोखा पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई, पटवारी भर्ती फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
एसीबी की कार्रवाई: पावर ग्रिड डीजीएम 90 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
बीकानेर
पीबीएम में प्रसूता कमला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बिजली टावर चोरी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, जांच का दायरा बढ़ा

Published July 15, 2026
बीकानेर

रानीसर बास बाबा रामदेवजी मंदिर में 16वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कल

Published July 15, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इन क्षेत्रों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Published July 15, 2026
बीकानेर

व्यापारियों को आध्यात्मिक जीवन का संदेश, बीकानेर में हुआ विशेष सत्संग

Published July 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?