Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नयाशहर पुलिस थाना व डीएसटी टीम ने 33 लाख रुपए की स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > नयाशहर पुलिस थाना व डीएसटी टीम ने 33 लाख रुपए की स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार
crimeबीकानेर

नयाशहर पुलिस थाना व डीएसटी टीम ने 33 लाख रुपए की स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

editor
editor Published December 2, 2023
Last updated: 2023/12/02 at 10:10 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर पुलिस अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ धुंआधार पारी खेल रही है। जंहा जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में ऑपरेशन जैकपॉट के तहत नयाशहर पुलिस व डीएसटी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जंहा इस कार्रवाई में 165 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक से बरामद बरामद मादक पदार्थ स्मैक की मार्केट कीमत करीब 33 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई को फ़िल्मी स्टाइल में अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई में मुख्य किरदार डीएसटी के लखविंद्र सिंह रहे। रेंज आईजी ओमप्रकाश व एसपी तेजस्विनी गौतम द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में डीएसटी को भनक लगी कि नयाशहर थाना इलाके में अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त की जा रही है। जिस पर एसपी गौतम व एडीशनल एसपी दीपक शर्मा के निर्देशन में सीओ सिटी हिमांशू शर्मा के निकट सुपरविजन में डीएसटी व नयाशहर थाने की एक संयुक्त टीम गठित की गई। गोविंद लाल व्यास पुनि एवं टीम ने जम्भेश्वर नगर की ओर अवांछनीय गतिविधियों एवं मादक पदार्थों की बिक्री का पता लगाया। वंही डीएसटी टीम ने इस पुरे काले धंधे की नब्ज टटोली और फ़िल्मी स्टाइल में नशे के सौदागरो के पीछे लग गई। डीएसटी टीम के लखविंद्र सिंह ने इस पुरे जाल को बेनकाब करते हुए आला अधिकारीयों इत्तला दी। जिसके बाद जम्भेश्वर नगर के आसपास मुखबिरो को एक्टिव किया गया पुलिसकर्मी सादा वर्दी में नजर रखने लगे। इस दौरान क्षेत्र में घुम रहे जम्भेश्व नगर निवासी 21 वर्षीय किसन बिश्रोई पुत्र बनवारी बिश्रोई की तलाशी ली गई। जिसके कब्जे से 33 लाख रुपये की 165 ग्राम स्मैक बरामद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अनुसंधान मुक्ताप्रसाद नगर थानाधिकारी रेणुबाला द्वारा जारी है। कार्यवाही करने वाली टीम में नयाशहर थानाधिकारी गोवन्दसिंह चारण, डीएसटी सउनी रामकरण, डीएसटी हैड कांस्टेबल कानदान, अब्दुल सत्तार, नयाशहर हैड कांस्टेबल रामचन्द्र, कांस्टेबल देवेन्द्र, डीएसटी कांस्टेबल लखविन्द्र सिंह, नयाशहर कांस्टेबल रमेश, राजेश मोटासरा, अशोक शामिल रहे। वहीं कार्यवाही में डीएसटी कांस्टेबल लखविन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही।


Share News

editor December 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान विधायक खरीद-फरोख्त मामला झूठा, हाईकोर्ट ने बंद किया पांच साल पुराना केस
बीकानेर
फर्जीवाड़ा: खातेदारी जमीन पर अवैध कॉलोनी काटी, नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
बीकानेर
बीकाणा अपडेट: हत्या, आत्महत्या, धोखाधड़ी और सियासी हलचल से जुड़ी खबरें
बीकानेर
राजस्थान में 108 और स्वास्थ्य सेवाओं पर हड़ताल छह महीने के लिए प्रतिबंधित
बीकानेर
मेघालय में 8 मंत्रियों के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल, नए चेहरों की एंट्री तय
देश-दुनिया राजनीति
बीकानेर में पैसों के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल
बीकानेर
बीकानेर: सादुल सिंह सर्किल के पास मिला शव, अब तक शिनाख्त नहीं
बीकानेर
कृषि विभाग भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव, देखें नया पूरा टाइम टेबल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान विधायक खरीद-फरोख्त मामला झूठा, हाईकोर्ट ने बंद किया पांच साल पुराना केस

Published September 16, 2025
बीकानेर

फर्जीवाड़ा: खातेदारी जमीन पर अवैध कॉलोनी काटी, नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Published September 16, 2025
बीकानेर

बीकाणा अपडेट: हत्या, आत्महत्या, धोखाधड़ी और सियासी हलचल से जुड़ी खबरें

Published September 16, 2025
बीकानेर

राजस्थान में 108 और स्वास्थ्य सेवाओं पर हड़ताल छह महीने के लिए प्रतिबंधित

Published September 16, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?