Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीजेपी की दूसरी लिस्ट को लेकर आई बड़ी खबर, इतने नामों पर लगी मुहर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीजेपी की दूसरी लिस्ट को लेकर आई बड़ी खबर, इतने नामों पर लगी मुहर
बीकानेर

बीजेपी की दूसरी लिस्ट को लेकर आई बड़ी खबर, इतने नामों पर लगी मुहर

editor
editor Published October 21, 2023
Last updated: 2023/10/21 at 11:44 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में बीजेपी की दूसरी लिस्ट में करीब 70 से 80 उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में शुक्रवार रात बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई। बैठक में दूसरी लिस्ट के नामों पर अंतिम मुहर गी। सूची आज या कल ही जारी हो सकती है।
बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बी एस येदियुरप्पा, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, देवेंद्र फडणवीस, ओम माथुर, नितिन पटेल, डी. के. अरुणा, सत्यनारायण जटिया और सर्वानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे।वहीं, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित राजस्थान से जुड़े नेता भी बैठक में शामिल हुए।दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने उनका स्वागत किया।दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने उनका स्वागत किया।दूसरी लिस्ट में भी बीजेपी नए चेहरों को मौका दे सकती है। 2-3 सांसद और विधानसभा चुनाव मैदान में उतारे जा सकते हैं। वहीं, लिस्ट में मौजूद विधायकों में से करीब 45 एमएलए को फिर से विधानसभा चुनाव का टिकट मिल सकता है।
तीन दिन में दो बार हुई बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक
दूसरी लिस्ट पर सर्वसम्मति बनाने के लिए पिछले तीन दिनों में दो बार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई थी। 17 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर प्रदेश बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
वहीं, कल (गुरुवार को) केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी के आवास पर एक बार फिर कोर ग्रुप की बैठक हुई। इसमें बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सहित प्रदेश कोर ग्रुप में शामिल नेता मौजूद रहे।
8 सीटों पर नए प्रत्याशियों को उतारेगी बीजेपी
प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से 19 सीटें ऐसी हैं, जिसे बीजेपी ने डी कैटेगरी में रखा है। इनमें से 11 सीटों पर बीजेपी पहली लिस्ट में प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। शेष 8 सीटों पर दूसरी लिस्ट में प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं। इन सीटों पर बीजेपी नए चेहरे उतार सकती है, क्योंकि जिन 11 सीटों पर बीजेपी ने पहली लिस्ट में प्रत्याशी घोषित किए थे। उनमें से अधिकतर को बीजेपी ने पहली बार प्रत्याशी बनाया है।
राजस्थान में भाजपा की पहली लिस्ट जारी:41 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित, 7 सांसद और एक रिटायर्ड ढ्ढ्रस् को भी उतारा मैदान में
राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। आचार संहिता लगने के थोड़ी ही देर बाद बीजेपी ने 41 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। 7 सांसदों सहित एक रिटायर्ड ढ्ढ्रस् को भी मैदान में उतारा गया है। इन 41 में से 39 ऐसी सीटें हैं, जो भाजपा पिछली बार (2018 विधानसभा चुनाव) हार गई थी।


Share News

editor October 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्याम सिंह भाटी को पदमुक्त करने पर देहात अध्यक्ष सियाग का बयान
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, एमडी और अफीम संग तीन गिरफ्तार
बीकानेर
पीबीएम मामले में दवाओं की जांच जारी, 23 सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में सफल
बीकानेर
NEET 2026 परिणाम जारी, राजस्थान के छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह
बीकानेर
बाइक के पहिए में ओढ़नी फंसने से विवाहिता की दर्दनाक मौत
बीकानेर
MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

श्याम सिंह भाटी को पदमुक्त करने पर देहात अध्यक्ष सियाग का बयान

Published July 17, 2026
बीकानेर

ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, एमडी और अफीम संग तीन गिरफ्तार

Published July 17, 2026
बीकानेर

पीबीएम मामले में दवाओं की जांच जारी, 23 सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में सफल

Published July 17, 2026
बीकानेर

NEET 2026 परिणाम जारी, राजस्थान के छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह

Published July 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?