Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर से बड़ी खबर:कलयुगी नानी ने मार डाली अपनी मासूम दोहिती को, नवजात को नहर में फैंक डाला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर से बड़ी खबर:कलयुगी नानी ने मार डाली अपनी मासूम दोहिती को, नवजात को नहर में फैंक डाला
बीकानेर

बीकानेर से बड़ी खबर:कलयुगी नानी ने मार डाली अपनी मासूम दोहिती को, नवजात को नहर में फैंक डाला

editor
editor Published October 21, 2023
Last updated: 2023/10/21 at 10:14 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। नवरात्र में जहां चारों ओर कन्या पूजन के आयोजन हो रहे है वहीं एक कन्या की हत्या की कुत्सित घटना क्षेत्र में उजागर हुई है। प्रथम नवरात्र के दिन बच्ची का जन्म हुआ और गोद मे कार्तिकेय को लेकर विराजित माता स्कंदमाता के पूजन के दिन पांचवे नवरात्र को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लोकलाज से बचने के लिए एक परिवार ने नवजात बच्ची को नहर में फेंक कर उसकी हत्या उसी की नानी सहित चाचा व समधी ने कर दी। आरोपी नानी सहित दो अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहले नवरात्र 15 अक्टूबर को बच्ची का जन्म हुआ और पुलिस ने 20 अक्टूबर छठे नवरात्र ओर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जामसर थाना इलाके में नहर में मिले नवजात बच्ची के शव के मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश बच्ची के शव पर मिले टैग और सीसीटीवी की मदद से कर ली है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि प्रसूता की मां राधा देवी पत्नी राजूराम गवारिया निवासी खारी हाल निवासी सांवतसर, प्रसूता के चाचा काशीराम व समधी गांव बिग्गा निवासी सुरेश कुमार गवारिया को गिरफ्तार किया। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसएचओ इंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची के शव पर लगे टैग के आधार पर पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरू की। टैग पर प्रसूता व उसके पति का नाम लिखा था। आरोपी पीबीएम अस्पताल से प्रसूता की फाइल भी लेकर चले गए। फिर भी पुलिस ने टैग के सहारे व सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश जारी रखी। तब पुलिस को खारी निवासी एक व्यक्ति के नम्बर मिले। पुलिस ने खारी पहुंच कर पड़ताल की तो पता चला गांव सांवतसर रहने का पता चला। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने राज उगल दिए।
प्रसूता को बताया बच्ची मर गई..
एसएचओ के मुताबिक पीडि़ता से पूछताछ में उसने बताया कि वह बेहोश थी। गांव आने के काफी देर बाद होश आया। तब बच्ची के बारे में पूछने पर उसे बताया कि वह मर गयी है। पुलिस से ही पीडि़ता को पूरे घटनाक्रम का पता चला कि बच्ची मरी नहीं थी बल्कि उसकी हत्या कर दी गयी है।


Share News

editor October 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्याम सिंह भाटी को पदमुक्त करने पर देहात अध्यक्ष सियाग का बयान
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, एमडी और अफीम संग तीन गिरफ्तार
बीकानेर
पीबीएम मामले में दवाओं की जांच जारी, 23 सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में सफल
बीकानेर
NEET 2026 परिणाम जारी, राजस्थान के छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह
बीकानेर
बाइक के पहिए में ओढ़नी फंसने से विवाहिता की दर्दनाक मौत
बीकानेर
MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

श्याम सिंह भाटी को पदमुक्त करने पर देहात अध्यक्ष सियाग का बयान

Published July 17, 2026
बीकानेर

ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, एमडी और अफीम संग तीन गिरफ्तार

Published July 17, 2026
बीकानेर

पीबीएम मामले में दवाओं की जांच जारी, 23 सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में सफल

Published July 17, 2026
बीकानेर

NEET 2026 परिणाम जारी, राजस्थान के छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह

Published July 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?