बीकानेर। बज्जू थाना पुलिस ने कोलासर से नगरासर रोड पर तीन गाडिय़ों से 4.64 क्विंटल डोडा-पोस्त बरामद किया है। अभियुक्त मौके से फरार हो गए। रविवार की रात को बज्जू थाना पुलिस ने कोलासर से नगरासर के बीच नाकाबंदी की थी। इस दौरान वहां बोलेरो कैंपर, बोलेरो पिकअप और कार तीन गाडिय़ां आईं। पुलिस ने की नाकाबंदी को देखकर इनके चालक गाडिय़ां छोडक़र फरार हो गए। एसएचओ रामकेश मीणा ने बताया कि तीनों गाडिय़ों की तलाशी ली तो उनमें से 4 क्विंटल 64 किलो 800 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद हुआ है। तस्करी करने वालों का पता लगाया जा रहा है। तीन अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं जिनकी जांच रणजीतपुरा थाना एसएचओ भूपसिंह को सौंपी गई है।
