Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पांच रुपए की होगी चुनावी चाय, 20 रुपए तक की माला पहनेंगे नेताजी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पांच रुपए की होगी चुनावी चाय, 20 रुपए तक की माला पहनेंगे नेताजी
बीकानेर

पांच रुपए की होगी चुनावी चाय, 20 रुपए तक की माला पहनेंगे नेताजी

editor
editor Published October 2, 2023
Last updated: 2023/10/02 at 10:36 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। विधानसभा को देखते हुए चुनावी खर्च की सीमा तय कर दी गई है। जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से रायशुमारी कर यह सीमा तय की है। खास बात है कि इस बार प्रत्याशियों के खर्चे में 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। वर्ष 2018 में जहां चुनावी खर्च सीमा 28 लाख रुपए थी, इस बार बढ़ाकर 40 लाख रुपए कर दिया है। इसी के साथ 135 आइटम्स की रेट लिस्ट भी जारी कर दी है।
चुनावों के दौरान प्रत्याशी पांच रुपए की चाय पिला सकेंगे तो 12 रुपए का समोसा खिला सकते हैं। इसके अलावा नेताजी 20 रुपए तक की ही माला पहन सकेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं के लिए सुबह-शाम करवाए जाने वाले लंच-डिनर, सभा-रैलियों में पहनाए जाने वाले साफे, नाश्ते में दिए जाने वाले लड्डू, नमकीन समेत अन्य चीजों की कीमतों में इजाफा किया है। लंच की रेट 50 रुपए प्रति थाली और डिनर की रेट 60 रुपए प्रति थाली लगाई है।
वाहनों से चुनाव प्रचार पड़ेगा महंगा
इस बार लग्जरी कार और बड़ी एसयूवी में बैठकर चुनाव प्रचार करना भी प्रत्याशियों को महंगा पड़ेगा। वहीं, बैटरी रिक्शा पर फ्लैक्स-बैनर लगाकर उस पर लाउड स्पीकर के जरिए चुनाव प्रचार करवाने का खर्चा भी बढ़ा दिया है। आयोग ने वाहनों का प्रतिदिन का रेंट (किराया) 15 फीसदी तक का बढ़ाया है। लग्जरी कारों का एक दिन का किराया नॉन एसी 2 हजार, जबकि एसी 3100 रुपए निर्धारित किया है। अगर प्रत्याशी इनका उपयोग चुनाव प्रचार-प्रसार के समय करता है तो ये उसके चुनाव खर्चे में जोड़ा जाएगा। चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों को रैलियां, रोड-शो, चुनावी सभाओं के अलावा चुनाव कार्यालय खोलने, कार्यकर्ताओं को चाय-नाश्ता, खाना खिलाने का भी खर्चा शामिल करके आयोग के समक्ष खर्च का लेखा-जोखा पेश करना होगा।
-जानिए किस की क्या रेट तय
ब्रेक फास्ट, लंच और डिनर
चाय : 5 रुपए प्रति नग
कॉफी : 10 रुपए प्रति नग
समोसा-कचौरी : 12 रुपए प्रति नग
जलेबी : 140 रुपए किलो
लंच : (सादा रोटी, सब्जी, अचार, लड्डू) : 50 रुपए प्रति पैकेट
डिनर : (पूड़ी, सब्जी, मिठाई, अचार) 60 रुपए प्रति पैकेट
लड्डू : 140 रुपए प्रति किलो
व्हीकल की दरें प्रतिदिन किराया

वाहन – नॉन एसी- एसी वाहनों का किराया
इंडिगो,डिजायर – 1800 प्रतिदिन- 2000
टवेरा, इनोवा, बोलेरो- 2000- 3100 प्रतिदिन
होंडा सिटी, डस्टर- 3000 प्रतिदिन
जीप कमांड- 2200-
अर्टिगा -2700 प्रतिदिन
मिनी बस 18 सीटर- 4100- 5300 प्रतिदिन
मिनी बस 25 सीटर-5600- 7300 प्रतिदिन
बस 35 सीटर- 8000-9500 प्रतिदिन
बस 43 सीटर- 8100- 9700 प्रतिदिन
बस 52 सीटर- 10500-

अन्य सामग्री
चादर——–15 रुपए प्रति नग
पाइप पांडाल ढके हुए—–3 रुपए वर्ग फीट
पर्दे————3 रुपए वर्ग फीट
बुके———–120 प्रति नग
फूल माला गेंदा और गुलाब———10 और 20 रुपए प्रति नग
साफा————110 रुपए प्रति नग


Share News

editor October 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर रेंज अपराध समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था और सीमा सुरक्षा पर मंथन
बीकानेर
बीकानेर दवा विक्रेता संघ चुनाव प्रक्रिया शुरू, 31 मई को हो सकता है मतदान
बीकानेर
एससी-एसटी और आईटी एक्ट मामले में 2500 का इनामी आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
एसडीएम अस्पताल बीकानेर में बनेगा नया ड्रग स्टोर और रिकॉर्ड रूम
बीकानेर
बीकानेर में खाद्य मंत्री सुमित गोदारा की जनसुनवाई, विकास कार्यों को मिली मंजूरी
बीकानेर
महंगाई और पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस करेगी मटका फोड़ प्रदर्शन
बीकानेर
आवारा पशु से टकराई बाइक, 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
बीकानेर
राजस्थान को जल्द मिलेंगी 200 नई ट्रेनें, रेलमंत्री का बड़ा ऐलान
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर रेंज अपराध समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था और सीमा सुरक्षा पर मंथन

Published May 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर दवा विक्रेता संघ चुनाव प्रक्रिया शुरू, 31 मई को हो सकता है मतदान

Published May 27, 2026
बीकानेर

एससी-एसटी और आईटी एक्ट मामले में 2500 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Published May 27, 2026
बीकानेर

एसडीएम अस्पताल बीकानेर में बनेगा नया ड्रग स्टोर और रिकॉर्ड रूम

Published May 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?