Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मौसम विभाग का येलो अलर्ट, तीन घंटे में इन 10 जिलों में होगी झमाझम बारिश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मौसम विभाग का येलो अलर्ट, तीन घंटे में इन 10 जिलों में होगी झमाझम बारिश
बीकानेर

मौसम विभाग का येलो अलर्ट, तीन घंटे में इन 10 जिलों में होगी झमाझम बारिश

editor
editor Published September 19, 2023
Last updated: 2023/09/19 at 9:54 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर बने मानसूनी सिस्टम के कारण झमाझम बरसात हो रही है। हाड़ौती, वागड़ के साथ मारवाड़ के भी कुछ जिलों में कई दिन से भारी बरसात का दौर जारी है। पाली के सादड़ी में 207 मिमी बरसात हुई। वहीं जालोर में शाम 5.30 बजे तक 95.5 मिमी बरसात हुई। जवाई बांध के छह गेटों से 3,528 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इधर, हाड़ौती व मध्यप्रदेश में भारी बारिश से चम्बल के बांधों में पानी की जोरदार आवक हो रही है। सोमवार को कोटा बैराज के 12 गेट खोलकर 1 लाख 45 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। प्रशासन ने शाम 7 बजे बाद कोटा बैराज से ढाई लाख क्यूसेक पानी निकासी को लेकर भी अलर्ट जारी किया और निचली बस्तियों में मुनादी करवा दी। कोटा शहर में चम्बल की यासतकालीन एलिया भी बच गई।
येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग ने मंगलवार को अगले तीन घंटे के लिए सिरोही, जालोर, उदयपुर, जोधपुर, नागौर, झुंझुनू, चूरू, सीकर, बीकानेर, बाड़मेर जिलों में हलकी से मध्यम बारिश होने की सम्भावना जताई है।
राजस्थान में भारी बारिश, चंबल खतरे के निशान से ऊपर, कोटा से धौलपुर तक अलर्ट जारी
कल से आ सकती है बारिश में कमी
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार दक्षिण राजस्थान पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र में बदल गया है। चौबीस घंटे में इस तंत्र के धीरे-धीरे दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान की ओर आगे बढऩे से बाड़मेर, जालोर व जैसलमेर के कुछ भागों में भारी बारिश व शेष भागों में बरसात में कमी होने की संभावना है। 20 सितंबर से राज्य में भारी बारिश से राहत मिलेगी।
चंबल के प्रमुख बांध, कितना पानी छोड़ा
राणा प्रताप सागर बांध के पांच गेट खोल दिए। पिछले 20 घंटे से राणा प्रताप सागर बांध में 2 लाख 78 हजार क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है।
जवाहर सागर बांध के 6 गेट खोलकर 1 लाख 56 हजार 650 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। यहां विद्युत उत्पादन कर 10 हजार 854 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
गांधी सागर बांध के 5 बड़े और 7 छोटे गेटों से पानी की निकासी की जा रही है। बांध से हर सैकंड 2 लाख 78 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा। बांध से 5 गेट खोलकर प्रति सैकंड 2 लाख 75 हजार 490 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।


Share News

editor September 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर रेंज अपराध समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था और सीमा सुरक्षा पर मंथन
बीकानेर
बीकानेर दवा विक्रेता संघ चुनाव प्रक्रिया शुरू, 31 मई को हो सकता है मतदान
बीकानेर
एससी-एसटी और आईटी एक्ट मामले में 2500 का इनामी आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
एसडीएम अस्पताल बीकानेर में बनेगा नया ड्रग स्टोर और रिकॉर्ड रूम
बीकानेर
बीकानेर में खाद्य मंत्री सुमित गोदारा की जनसुनवाई, विकास कार्यों को मिली मंजूरी
बीकानेर
महंगाई और पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस करेगी मटका फोड़ प्रदर्शन
बीकानेर
आवारा पशु से टकराई बाइक, 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
बीकानेर
राजस्थान को जल्द मिलेंगी 200 नई ट्रेनें, रेलमंत्री का बड़ा ऐलान
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर रेंज अपराध समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था और सीमा सुरक्षा पर मंथन

Published May 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर दवा विक्रेता संघ चुनाव प्रक्रिया शुरू, 31 मई को हो सकता है मतदान

Published May 27, 2026
बीकानेर

एससी-एसटी और आईटी एक्ट मामले में 2500 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Published May 27, 2026
बीकानेर

एसडीएम अस्पताल बीकानेर में बनेगा नया ड्रग स्टोर और रिकॉर्ड रूम

Published May 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?