Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: खेत में पानी लगा रहे युवक का मर्डर, 4 धारधार हथियार से की गई वारदात, फसल के बीच लहूलुहान हालत में मिला शव
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > खेत में पानी लगा रहे युवक का मर्डर, 4 धारधार हथियार से की गई वारदात, फसल के बीच लहूलुहान हालत में मिला शव
बीकानेरराजस्थान

खेत में पानी लगा रहे युवक का मर्डर, 4 धारधार हथियार से की गई वारदात, फसल के बीच लहूलुहान हालत में मिला शव

editor
editor Published September 15, 2023
Last updated: 2023/09/15 at 6:21 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जिले के जंक्शन सिटी थानाक्षेत्र में एक युवक के मर्डर से सनसनी फैल गयी। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश के चलते मर्डर होने की बात सामने आ रही है। मृतक की पहचान मक्कासर निवासी कुलदीप सहारण के रूप में हुई है। मृतक वन्य जीव प्रेमी था। जो काफी वर्षों से खेत में चारों तरफ लगी झटका तारों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा था। युवक का मर्डर उसी के खेत में किया गया है। जंक्शन पुलिस सीआई विष्णु खत्री अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया है।

खेत में लहूलुहान मिला युवक का शव

जिला मुख्यालय से सटे गांव मक्कासर के चक चार एसटीजी की रोही स्थित खेत में पानी लगाने गए युवक की गुरुवार रात्रि को अज्ञात जनों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह खेत में खड़ी नरमा की फसल के बीच लहूलुहान हालत में युवक का शव मिलने पर वारदात का पता चला। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं एफएसएल टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए।

खेत में पानी लगाने गया था युवक

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार गांव मक्कासर निवासी कुलदीप सहारण (35) पुत्र रणवीर सहारण का खेत गांव के चक चार एसटीजी की रोही में है। गुरुवार रात्रि को पानी की बारी होने के कारण कुलदीप सहारण अकेला ही पानी लगाने गया था। पानी की बारी खत्म होने के बाद कुलदीप रात भर घर नहीं लौटा तो शुक्रवार सुबह परिजन खेत पहुंचे। कुलदीप सहारण को ढूंढने पर उसका शव नरमा की फसल के बीच रक्तरंजित हालत में मिला। शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार के निशान थे।

मर्डर की सूचना पर पहुंचे उच्चाधिकारी

वारदात की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा, पुलिस उप अधीक्षक अरविन्द बेरड़ और जंक्शन पुलिस थाना प्रभारी विष्णु खत्री पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए वारदात स्थल का मौका ​मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हनुमानगढ़ टाउन के राजकीय जिला अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया।

एक चश्मदीद गवाह​​​​​​​ भी आया सामने

एएसपी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि एक चश्मदीद गवाह भी सामने आया है। जिसके अनुसार यह घटना रात के 9-10 बजे के आसपास हुई है। चश्मदीद ने जानकारी दी है कि चार-पांच अज्ञात जनों ने मारपीट कर कुलदीप सहारण की हत्या कर दी। एएसपी के अनुसार अभी तक हत्या का कारण सामने नहीं आया है। अभी मामले की जांच की जा रही है और सबूत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घर मे मचा कोहराम

युवक की हत्या की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक कुलदीप सहारण अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और शादीशुदा था। उसके एक पुत्र है। कुलदीप की बहन सवाई माधोपुर में सरकारी शिक्षक के रूप में कार्यरत है।


Share News

editor September 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत
बीकानेर
बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू
बीकानेर
संविदा शिक्षकों को अब उच्च अध्ययन के लिए मिलेगी एनओसी
बीकानेर
सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले से महंगे
बीकानेर
सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू

Published May 26, 2026
बीकानेर

संविदा शिक्षकों को अब उच्च अध्ययन के लिए मिलेगी एनओसी

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?