Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पैदल चलते लोगों से मोबाइल छीनकर भागने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 13 मोबाइल मिले
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पैदल चलते लोगों से मोबाइल छीनकर भागने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 13 मोबाइल मिले
बीकानेरराजस्थान

पैदल चलते लोगों से मोबाइल छीनकर भागने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 13 मोबाइल मिले

editor
editor Published September 13, 2023
Last updated: 2023/09/13 at 7:49 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर।बीकानेर में जगह-जगह झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तेरह मोबाइल जब्त किए हैं और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही युवक इंदिरा गांधी नहर परियोजना कॉलोनी में रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि बीछवाल थाना क्षेत्र की आईजीएनपी कॉलोनी में रहने वाले चन्द्र कुमार पुत्र राजीव कुमार यादव और हर्ष कटियार पुत्र यषेन्द्र कटियार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की उम्र महज बीस साल है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद सख्ती से पूछताछ की गई तो उनकी निशानदेही पर तेरह मोबाइल जब्त किए गए, जिनकी कीमत लाखों रुपए में है। आरोप है कि ये दोनों लोगों पर झपट्‌टा मारकर मोबाइल छीन रहे थे। पिछले दिनों बीकानेर निवासी शिशपाल ने रिपोर्ट दी थी कि 12 अगस्त को एफसीआई गोदाम से लालगढ़ स्टेशन जा रहा था, शाम के समय जीएसएस के पास पहुचा तो पीछे से एक मोटरसाईकल पर दो युवक आयें व उसके आगे बाइक लगाकर मेरी जेब में रखा मोबाईल और आधार कार्ड जबरदस्ती ले गये। धक्का देकर गिरा दिया। शिशपाल इनके पीछे भी दौड़ा लेकिन ये युवक तंग गलियों से होकर भागने में सफल रहे। जिस पर एफआईआर दर्ज कर जांच एएसआई सुभाष यादव को दी गई।सीसीटीवी से आए पकड़ में इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। मुक्ता प्रसाद नगर, इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र और लालगढ़ पुलिस स्टेशन एरिया में मुखबीरों को सक्रिय किया। इसके बाद इन दोनों के बारे में पता चला। बाद में पुलिस ने इनको दबोचकर पूछताछ की तो मोबाइल बरामद हुए। एक के बाद एक करके तेरह मोबाइल मिल गए। गिरफ्तारी में बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा, एएसआई सुभाषचंद, हेड कांस्टेबल जोधाराम, पुष्पेंद्र सिंह, भंवरलाल और वीरेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही।ऐसे करते थे वारदात पुलिस के अनुसार ये युवक शहर में सुससान रास्तों पर मोबाईल से पैदल बात करते हुए जाने वालों को निशाना बनाते हैं। सूनसान एरिया में झपट्‌टा मारकर मोबाईल छिन लेते और वहां से भाग जाते थे। अगर किसी के शर्ट की जेब में मोबाइल रखा है तो वो भी छीनकर भाग जाते। बाद में घर परिवार में बीमारी का बहाना बनाकर कर सस्ते दाम पर मोबाईल अनजान लोगों को बेच देते थे।

 


Share News

editor September 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत
बीकानेर
बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू
बीकानेर
संविदा शिक्षकों को अब उच्च अध्ययन के लिए मिलेगी एनओसी
बीकानेर
सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले से महंगे
बीकानेर
सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू

Published May 26, 2026
बीकानेर

संविदा शिक्षकों को अब उच्च अध्ययन के लिए मिलेगी एनओसी

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?