बीकानेर। छह सितम्बर की रात को श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में हुए सडक़ हादसे में मृतक के पुत्र सुभाषपुरा निवासी जितेन्द्र सिंह ने विजेन्द्र सिंह के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाना में मामला दर्ज करवाया है। इस हादसे में एक जने की मौत हो गई थी। जबकि दूसरा घायल हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक विजेन्द्र सिंह पर आरोप लगाया है कि आरोपी ने लापरवाही से गाड़ी को चलाया। जिसकी वजह से श्रीडूंगरगढ़ से तीन-चार किलोमीटर पहले हाइवे पर गाड़ी को ऊंट गाड़े से भिड़ा दी। इस हादसे में रणजीत सिंह व रामसिंह घायल हो गए थे। उनको लेकर पीबीएम अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान रणजीत सिंह की मौत हो गई। जबकि रामसिंह का इलाज चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
