Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में पुलिस को भलाई करना पड़ा महंगा, घायल युवक को घर छोडऩे गई पुलिस को परिजनों ने पीटा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > बीकानेर में पुलिस को भलाई करना पड़ा महंगा, घायल युवक को घर छोडऩे गई पुलिस को परिजनों ने पीटा
crimeबीकानेर

बीकानेर में पुलिस को भलाई करना पड़ा महंगा, घायल युवक को घर छोडऩे गई पुलिस को परिजनों ने पीटा

editor
editor Published September 8, 2023
Last updated: 2023/09/08 at 11:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। नजदीकी गांव उदासर के पास पेमासर रोड़ पर अचेत मिले एक युवक की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची व्यास कॉलोनी थाना पुलिस की टीम ने उसे संभाला और होश आने पर उसके घर छोडऩे आई। इस दौरान युवक के परिजनों को लगा कि पुलिस वालों ने उसे मारपीट कर घायल किया है। इससे आक्रोशित होकर उन्होने पुलिस कर्मियों से मारपीट कर उनकी गाड़ी में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। छह सितम्बर की रात कुचीलपुरा में हुई इस घटना को लेकर व्यास कॉलोनी थाने के हैड कांस्टेबल राजवीर सिंह ने कुचील पुरान निवासी संजय खान और परिजनों के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात नाईट ड्यूटी पर तैनात व्यास कॉलोनी थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल राजवीर सिंह को इत्तला मिली कि उदासर-पेमासर रोड़ पर हुए एक्सीडेंट में घायल एक युवक अचेत पड़ा है,सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची तो युवक को होश आ चुका था,लेकिन उसे पूरी तरह होश नहीं आया था। पूछताछ में पता चला कि युवक का नाम संजय खान है जो कुचीलपुरा का निवासी है। पुलिस ने उसके पिता को कॉल किया और काफी देर इंतजार करने के बाद भी उसके पिता मौके पर नहीं आया। ऐसे में पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए संजय खान को गाड़ी में बैठाकर कुचीलपुरा स्थित उसके घर छोडऩे आ गई। इस दौरान संजय खान को चोटिल हालत देख कर उसके परिजनों को लगा कि पुलिस कर्मियों ने ही उसे मारपीट कर घायल किया। इसके उन्होने हैड कांस्टेबल राजवीर सिंह और कांस्टेबल अशोक के साथ हाथापाई कर उनकी गाड़ी में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में संजय खान समेत उसके परिजनों के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।


Share News

editor September 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर पुलिस ने नेत्रहीन मासूम को बंधन से छुड़ाकर पेश की मानवता की मिसाल
बीकानेर
बिना हस्ताक्षर ई-चालान पर कोर्ट सख्त, थानाधिकारी तलब
बीकानेर
बंगाल में भाजपा की बढ़त से जश्न, बीकानेर तक गूंजा उत्साह
बीकानेर
बीकानेर में मौसम का यू-टर्न: तेज गर्मी के बीच ओलावृष्टि और बारिश अलर्ट
बीकानेर
बीकानेर में गोदाम पर चोरों का धावा, गैस सिलेंडर सहित सामान चोरी
बीकानेर
बिना हस्ताक्षर चालान पेश करने पर थानाधिकारी तलब, कोर्ट सख्त
बीकानेर
तमिलनाडु में विजय की एंट्री से बदला खेल, बंगाल में BJP बढ़त
देश-दुनिया
बीकानेर दौरे पर आ सकते हैं सीएम भजनलाल शर्मा, तैयारियां तेज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर पुलिस ने नेत्रहीन मासूम को बंधन से छुड़ाकर पेश की मानवता की मिसाल

Published May 4, 2026
बीकानेर

बिना हस्ताक्षर ई-चालान पर कोर्ट सख्त, थानाधिकारी तलब

Published May 4, 2026
बीकानेर

बंगाल में भाजपा की बढ़त से जश्न, बीकानेर तक गूंजा उत्साह

Published May 4, 2026
बीकानेर

बीकानेर में मौसम का यू-टर्न: तेज गर्मी के बीच ओलावृष्टि और बारिश अलर्ट

Published May 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?