Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: लड़कियों से 3 बार छेड़छाड़ तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > लड़कियों से 3 बार छेड़छाड़ तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
बीकानेर

लड़कियों से 3 बार छेड़छाड़ तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

editor
editor Published August 18, 2023
Last updated: 2023/08/18 at 11:23 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में अगर किसी मनचले ने तीन या उससे ज्यादा बार छेडख़ानी की तो कैरेक्टर सर्टिफिकेट में बदनुमा दाग लग जाएगा। पुलिस ऐसे मनचलों के कैरेक्टर सर्टिफिकेट में स्पेशल नोट डालेगी, जो आपका करियर बर्बाद कर सकता है। इतना ही नहीं हिस्ट्रीशीटर की तरह मनचलों का रिकॉर्ड और फोटो थानों में रखा जाएगा।
मनचलों पर लगाम कसने के लिए पुलिस की निर्भया स्क्वॉड ने काम भी शुरू कर दिया है। टीम की महिला पुलिसकर्मी कॉलेज गर्ल बनकर गल्र्स कॉलेज के आस-पास घूम रही हैं। स्कूल जाने वाले रास्तों, सिटी बसों और ऑटो में सफर कर मनचलों पर शिकंजा कस रही हैं।
महज चार दिन में 160 मनचले जयपुर में पकड़े गए हैं। इनमें से 50 को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन बार ऐसी ही गलती करने वालों की पहचान की जा रही है। मनचलों को सरकारी नौकरी से वंचित रखने के मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस के लिए एक्शन प्लान बनाना चुनौतीपूर्ण था। मनचलों को कैसे पकड़ा जाए? इनका कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनाने और डेटा मेंटेन कैसे किया जाएगा?
7 अगस्त को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चीफ सेक्रेटरी, डीजी पुलिस और अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बैठक ली थी। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौखिक आदेश देते हुए कहा था कि ‘जो मनचले लोग हैं, जो लड़कियों से साथ बदतमीजी करते हैं, उनका इलाज करो। इनका नाम लिखो और आरपीएससी और कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजो। मनचले बहन-बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं, हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।


Share News

editor August 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन

Published May 26, 2026
बीकानेर

भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?