Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: हनुमानगढ़ से सरदारशहर ट्रेन चलाने की मांग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > हनुमानगढ़ से सरदारशहर ट्रेन चलाने की मांग
बीकानेर

हनुमानगढ़ से सरदारशहर ट्रेन चलाने की मांग

editor
editor Published August 12, 2023
Last updated: 2023/08/12 at 4:12 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

 

हनुमानगढ़।हनुमानगढ़ से सरदारशहर के बीच ट्रेन चलाने की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्टेशन मास्टर को मांग पत्र सौंपा।हनुमानगढ़ से सरदारशहर के बीच ट्रेन चलाने की मांग पूरी करवाने के लिए आम आदमी पार्टी पिछले लम्बे समय से प्रयासरत है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन मास्टर को मांग पत्र सौंपा।आप जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल ने बताया कि जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ से सरदारशहर जिला चूरू तक लगभग 160 किलोमीटर लम्बे एरिया में कोई रेल सुविधा नहीं है। इस पर किसी भी केन्द्र सरकार की ओर से कोई विचार नहीं किया गया है। इतने लम्बे क्षेत्र में से अधिकांश एरिया शुष्क एवं रेतीला है। यहां का मुख्य व्यवसाय कृषि पर आधारित है। यहां की कृषि पूर्ण रूप से वर्षा पर आधारित है। रेल सुविधा न होने के कारण इस क्षेत्र का आर्थिक विकास नहीं हो पा रहा है। इससे यह क्षेत्र आवश्यक सुख-सुविधाओं से वंचित है। इस क्षेत्र के लोगों का जीवन-यापन बड़ी मुश्किल से हो रहा है। अगर वर्षा होती है तो यहां खेती होती है अन्यथा इस क्षेत्र के लोगों को अकाल की पीड़ा भुगतनी पड़ती है। लगभग इस क्षेत्र में अकाल जैसी ही स्थिति रहती है। ऐसे में रेल की सुविधा न होना कोढ़ में खाज का काम करती है।बेनीवाल ने बताया कि इस क्षेत्र में रेल सुविधा नहीं होने से हनुमानगढ़ तहसील, रावतसर तहसील, टिब्बी तहसील, पीलीबंगा तहसील, नोहर तहसील, सरदारशहर तहसील, श्रीगंगानगर जिले की सूरतगढ़ तहसील और बीकानेर जिले की लूणकरणसर तहसील के लगभग 300 से अधिक गांव प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों में यातायात के साधनों का पूर्ण अभाव है। अधिकांश क्षेत्र में केवल मात्र लिंक सडक़ें ही हैं। ऐसे में लोगों के लिए रोजगार, घरेलू जरूरत का सामान खरीदने, सरकारी कार्यालयों में अपने कार्य करवाने के लिए एवं किसी रिश्तेदार-मित्र के यहां आने-जाने के लिए पैदल चलने के साथ निजी बसों से आवागमन करना पड़ता है।इस कारण लोगों को बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान हो रहा है। रेल सुविधा नहीं होने से यहां माल ढुलाई के साधन भी सहज उपलब्ध नहीं होते हैं। इससे अन्य क्षेत्रों से माल भाड़ा ज्यादा लगता है, जिसका सीधा असर महंगाई पर पड़ता है। रेल सुविधा न होने से इस क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां नहीं बढ़ पा रही हैं। न ही कोई उद्योग धंधे विकसित हो रहे हैं। अगर इस क्षेत्र में रेल सेवा विकसित होती है तो जिप्सम के अकूट भण्डार से इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है और ये क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है। इस क्षेत्र में पर्यटन की भी अपार सम्भावनाएं हैं।इस क्षेत्र में राज्य परिवहन निगम एवं लोक परिवहन सेवा के साथ निजी बसों से प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर यात्री भार को देखते हुए रेल सेवा की नितांत आवश्यकता है। बेनीवाल ने पल्लू एवं सरदारशहर क्षेत्र को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए तत्काल रेल सेवा की आवश्यकता जताते हुए इस गम्भीर समस्या को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में तत्काल कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर शिवकुमार, नानूराम, हरीराम, लीलाधर, विजय कुमार, सतपाल, अजय, गोपालराम, राकेश कुमार, सुभाष पारीक, बनवारी लाल, महेश, तुषार, हर्ष कुमार आदि मौजूद थे।


Share News

editor August 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन

Published May 26, 2026
बीकानेर

भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?