Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों पर लाठीचार्ज:छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों पर लाठीचार्ज:छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
बीकानेर

राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों पर लाठीचार्ज:छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

editor
editor Published August 11, 2023
Last updated: 2023/08/11 at 4:17 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जयपुर राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजस्थान यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को छात्रों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति सचिवालय पर ताला लगाकर जेएलएन रोड पर धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को खदेड़ा। लाठीचार्ज में 6 से ज्यादा छात्रों को चोटें आईं, जबकि 5 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने सुबह 11 बजे यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। करीब 15 मिनट यज्ञ करने के बाद छात्र नेता कुलपति सचिवालय पहुंचे और मेन गेट पर प्रदर्शन करने लगे। आधा घंटा प्रदर्शन करने के बाद भी यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने से नाराज छात्र एक बार फिर यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। दोपहर 12,15 बजे छात्रों ने जेएलएन मार्ग पर धरना शुरू कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों से समझाइश की कोशिश की, लेकिन जब छात्र नहीं माने तो दोपहर 12.30 बजे लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। छात्र नेता महेश चौधरी ने कहा कि पिछले लंबे समय से प्रदेशभर के स्टूडेंट छात्रसंघ चुनाव का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं कर रही है। इसको लेकर स्टूडेंट शांति से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बेवजह लाठीचार्ज कर छात्रों को पीटा, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द छात्रसंघ चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया तो राजस्थान की युवा शक्ति बड़ा आंदोलन करेगी, जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। छात्र नेता राहुल चौधरी ने कहा कि हम पिछले 2 साल से कॉलेजों में चुनाव की तैयारी में जुटे हुए थे। अब जब चुनाव का वक्त आया है तो सरकार ने खुद का सियासी फायदा देख छात्रसंघ चुनाव नहीं करने का फैसला ले लिया। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज हम लोगों ने जेएलएन मार्ग जाम किया है। अगर सरकार ने समय रहते हमारी मांग को पूरा नहीं किया तो आगे इससे भी बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। हम न पुलिस के डंडों से डरेंगे और न ही जेल जाने से डरेंगे। आखिरी सांस तक छात्र शक्ति के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

 


Share News

editor August 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन

Published May 26, 2026
बीकानेर

भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?