Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बेटी को विदेश भेजने के नाम पर लिए 16 लाख:शादी करने से किया इनकार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बेटी को विदेश भेजने के नाम पर लिए 16 लाख:शादी करने से किया इनकार
बीकानेर

बेटी को विदेश भेजने के नाम पर लिए 16 लाख:शादी करने से किया इनकार

editor
editor Published August 11, 2023
Last updated: 2023/08/11 at 4:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़।पुलिस थाने में युवती को विदेश भेजने के नाम पर लड़के वालों से 16 लाख से अधिक रुपए लेकर शादी करने से इनकार करने और रुपए-जेवरात वापस नहीं लौटाने का मामला दर्ज हुआ है।हनुमानगढ़ में सगाई के बाद युवती को विदेश भेजने के नाम पर लड़के वालों से 16 लाख से अधिक रुपए लेकर शादी करने से इनकार करने और रुपए-जेवरात वापस नहीं लौटाने का मामला सामने आया है। इस मामले में सदर थाना पुलिस में एक युवक ने अपनी मंगेतर और उसके परिजनों के खिलाफ ठगी के आरोप में मामला दर्ज करवाया है।हरजिन्द्र सिंह (22) पुत्र रणवीर सिंह जटसिख निवासी वार्ड 25, डबलीबास मौलवी ने लिखित रिपोर्ट दी कि उसका रिश्ता गगनदीप कौर पुत्री गुरमेल सिंह जटसिख निवासी वार्ड 12, भोलेवाला, 7 एचडीपी तहसील पीलीबंगा के साथ तय हुआ था। 28 मई 2023 को गोलूवाला में शगुन की रस्म अदा की गई। उन्होंने शगुन में 2 तौले सोने और 17 तौले चांदी के गहने दिए। शगुन में गगनदीप कौर का पिता गुरमेल सिंह पुत्र वीरसिंह, दादा वीरसिंह, हरप्रीत कौर, जसमेल सिंह और राजदीप सिंह शामिल हुए। तब गुरमेल सिंह जल्द शादी करने का आश्वासन दिया। उसके बाद गगनदीप कौर से उसकी बात होने लगी। गगनदीप कौर के कहने पर उसने उसे मोबाइल फोन खरीदकर दिया। गगनदीप कौर ने उसे कहा कि वह विदेश जाना चाहती है। वह कुछ समय बाद उसे भी विदेश बुला लेगी। गगनदीप कौर और उसके परिजनों ने गगनदीप कौर को विदेश भेजने के नाम पर उनसे अलग-अलग समय में 16 लाख 41 हजार 250 रुपए ले लिए। गगनदीप कौर के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर उसे दिखाए। साथ ही गुरमेल सिंह ने कहा कि वे विदेश जाने से पहले उनकी साथ उसकी शादी करवा देंगे। जब उन्होंने शादी का तारीख तय करने के लिए गगनदीप कौर के परिवार पर दबाव बनाया तो उन्होंने शादी की तारीख तय करने से इनकार कर दिया। साथ ही कहा कि उनका गगनदीप कौर की शादी करने का कोई विचार नहीं है। अगर उन्होंने दबाव बनाया तो वे उनके खिलाफ दहेज मांगने का झूठा मामला दर्ज करवा देंगे। पंचायत की तो उसमें भी गुरमेल सिंह ने गगनदीप कौर की शादी करने से इनकार कर दिया। रुपए, सोने-चांदी के गहने भी वापस नहीं लौटाए। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थाना प्रभारी एसआई तेजवंत सिंह कर रहे हैं।


Share News

editor August 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन

Published May 26, 2026
बीकानेर

भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?