Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कमजोर सीटों पर सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाएगी भाजपा,उम्मीदवार जिताऊ है तो ज्यादा उम्र से भी परहेज नहीं
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > कमजोर सीटों पर सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाएगी भाजपा,उम्मीदवार जिताऊ है तो ज्यादा उम्र से भी परहेज नहीं
बीकानेर

कमजोर सीटों पर सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाएगी भाजपा,उम्मीदवार जिताऊ है तो ज्यादा उम्र से भी परहेज नहीं

editor
editor Published August 10, 2023
Last updated: 2023/08/10 at 11:06 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नई दिल्ली। अगले 15-20 साल तक सत्ता में बने रहने के प्लान पर काम कर रही भाजपा राजस्थान की कमजोर सीटों पर आधा दर्जन सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है। भाजपा झुंझुनूं, कोटपूतली जैसी करीब 19 सीटें पिछले तीन चुनाव से हार रही है। इसी तरह 58 सीटें ऐसी हैं, जहां तीन में से दो चुनावों में भाजपा को हार मिली है।
ऐसी सीटों को इस बार जीतने के लिए भाजपा न सिर्फ कुछ जगहों पर सांसदों को लड़ाएगी बल्कि दूसरी पार्टियों से शामिल किए गए नेताओं पर भी दांव खेलेगी। यहां मजबूत उम्मीदवारों की खोज चल रही है।
पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार टिकट का आधार सिर्फ एक ही रहेगा- किस सीट पर कौन व्यक्ति जिताऊ हो सकता है? भाजपा ने अब तक राजस्थान में तीन सर्वे करवाए हैं। इन्हीं सर्वे के रिजल्ट के आधार पर उम्मीदवार तय होंगे। प्रत्येक विधानसभा सीट पर 10 हजार लोगों को सर्वे में शामिल करके राय ली गई है।
सर्वे के जरिए सीटवार जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश की कवायद में मौजूदा विधायकों और पिछले चुनाव के उम्मीदवारों के टिकट काटने पड़े तो काटे जाएंगे।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि राजस्थान में नए चेहरों को आगे लाने के लिए गुजरात मॉडल की तर्ज पर टिकट बंटवारा होगा। पिछले साल गुजरात में हुए चुनाव में पार्टी ने मौजूदा 45 विधायकों के टिकट काटकर नए चेहरों को मैदान में उतारा था। इनमें से 43 ने चुनाव जीता।
ऐसे में राजस्थान में भाजपा की तैयारी है कि पिछली बार उतारे गए 200 उम्मीदवारों में से जिताऊ को ही टिकट दिया जाए। गुजरात के मॉडल पर बहुत सारे नेताओं को रिटायर किया जा सकता है।


Share News

editor August 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन

Published May 26, 2026
बीकानेर

भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?