Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नाबालिग ने ताई और बहन को मारी गोली मां की हत्या का बदला लेने आया था, निशाना चूका तो पैरों में लगी गोली
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > नागौर > नाबालिग ने ताई और बहन को मारी गोली मां की हत्या का बदला लेने आया था, निशाना चूका तो पैरों में लगी गोली
नागौरराजस्थान

नाबालिग ने ताई और बहन को मारी गोली मां की हत्या का बदला लेने आया था, निशाना चूका तो पैरों में लगी गोली

editor
editor Published August 2, 2023
Last updated: 2023/08/02 at 3:58 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

 

नागौर।नाबालिग आरोपी दोनों को जान से मारना चाहता था लेकिन गनीमत रही कि दोनों बच गए।नागौर में एक नाबालिग ने रिश्ते में ताई और बहन को गोली मार दी। गनीमत थी कि उसका निशाना चूक गया और गोली दोनों के पैरों में जा लगी।प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि नाबालिग उसके परिवार में 2016 में हुए एक मर्डर का बदला लेने आया था।घटना जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के सिंधलास गांव स्थित पंवारों की ढाणी में बुधवार सुबह 6 बजे की है। घटना के बाद घायल मां-बेटी को नागौर के जेएलएन अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें जोधपुर के मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। वहीं नाबालिग को भी डिटेन कर लिया है।घटना के बाद ढाणी में सनसनी फैल गई। हालांकि घटना के बाद आरोपी को डिटेन कर लिया गया है।2016 में हुआ था मर्डर, उसी का बदला लेना चाहता था डिप्टी धन्नाराम ने बताया कि नाबालिग ने सीता विश्नोई (45) और सुषमा (18) दोनों को मारने आया था। दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं और दोनों के खेत व घर आस-पास की है। सीता के पति पूनाराम और आरोपी नाबालिग के पति रामविलास सगे भाई है।साल 20216 में पशु घुसने की बात को लेकर दोनों परिवार में झगड़ा हो गया था। दोनों परिवारों के बीच ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि घायल सीता की बड़ी बेटी ने नाबालिग आरोपी की मां पूनम की हत्या कर दी थी। इसी के बाद से दोनों परिवार में रंजिश चल रही थी।घटना के बाद दोनों को नागौर के जेएलएन अस्पताल लाया गया, यहां से जोधपुर रेफर कर दिया गया है।मंगलवार को मां-बेटी आए थे गांव डिप्टी ने बताया कि लगातार विवाद के चलते सीता और उसका परिवार जोधपुर शिफ्ट हो गए थे। लेकिन, गांव में खेती बाड़ी होने की वजह से वे ये यहां आते रहते थे।मंगलवार को ही सीता और सुषमा दोनों जोधपुर से गांव आए थे। बुधवार सुबह जब नाबालिग ने इन्हें देखा तो इनके बीच कहासुनी हो गई। डिप्टी ने बताया कि नाबालिग मां-बेटी को जान से मारने की नीयत से पिस्तौल लेकर आया था और वह मां की हत्या का बदला लेना चाहता था।जब दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ी तो नाबालिग ने पिस्तौल निकाल दोनों पर एक के बाद एक फायर कर दिए। इस दौरान चार गोली सीता और एक गोली सुषमा के पैर में लगी। घटना के बाद आरोपी ढाणी में ही छुपा था, जिसे बाद में वहीं से डिटेन किया गया।


Share News

editor August 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए बीकानेर के स्काउट-गाइड चयनित
बीकानेर
सूटकेस से सोने के आभूषण चोरी, गजनेर थाने में मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में उधार रुपये नहीं देने पर भड़के युवक ने महिला पर किया जानलेवा हमला
बीकानेर
औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात
बीकानेर
लॉरेंस गैंग से जुड़ा आरोपी बीकानेर में गिरफ्तार
बीकानेर
अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य…
बीकानेर राजस्थान
कोटगेट पर गरजा कांग्रेस का विरोध, माफी की मांग तेज
बीकानेर
राजस्थान में मुफ्त सोलर योजना, 150 यूनिट तक बिजली फ्री
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य…

Published April 29, 2026
राजस्थान

ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का जाल, पुलिस का अलर्ट – Rajasthan News

Published April 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में तेज गर्मी का कहर, पारा 44 डिग्री के करीब

Published April 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान स्कूलों में पासबुक पर लगी रोक हटी, पढ़ाई को मिली राहत

Published April 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?