Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: श्रीडूंगरगढ़ में तनाव, सैकड़ों लोगों ने थाने को घेरा,प्राइवेट स्कूल की नाबालिग लडक़ी और महिला टीचर दोनों गायब
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > श्रीडूंगरगढ़ में तनाव, सैकड़ों लोगों ने थाने को घेरा,प्राइवेट स्कूल की नाबालिग लडक़ी और महिला टीचर दोनों गायब
crimeबीकानेर

श्रीडूंगरगढ़ में तनाव, सैकड़ों लोगों ने थाने को घेरा,प्राइवेट स्कूल की नाबालिग लडक़ी और महिला टीचर दोनों गायब

editor
editor Published July 3, 2023
Last updated: 2023/07/03 at 9:09 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। नाराज लोग थाने पहुंचे तो प्रशासनिक अधिकारी समझाइश करने लगे, लेकिन गुस्सा कम होने के बजाय बढ़ता गया। राज लोग थाने पहुंचे तो प्रशासनिक अधिकारी समझाइश करने लगे, लेकिन गुस्सा कम होने के बजाय बढ़ता गया। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक प्राइवेट स्कूल की लडक़ी और महिला टीचर के गायब होने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। 48 घंटे बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने थाने को घेर लिया है। मामला धर्मांतरण से जोडक़र देखा जा रहा है, ऐसे में कस्बे के थाने के आगे बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। हालात काबू में करने के लिए एडिशनल एसपी सहित आला अधिकारी अब थाने पर पहुंच रहे हैं।
यहां एजी मिशन स्कूल में पढऩे वाली एक सत्रह वर्षीय लडक़ी बारहवीं क्लास में पढ़ती है। तीस जून को सुबह साढ़े सात बजे ये लडक़ी घर से स्कूल का कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। दिनभर घर नहीं आने पर पुलिस को सूचना दी गई। बाद में पता चला कि स्कूल की एक महिला टीचर नीधा बहलीम भी स्कूल नहीं आ रही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि नीधा बहलीम और उसके दो भाई लडक़ी को बहला फुसलाकर ले गए हैं। पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ भी लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। नीधा बहलीम और लापता लडक़ी अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। रविवार सुबह से लोग श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचने शुरू हो गए। शाम होते- होते तनाव बढ़ गया। अब श्रीडूंगरगढ़ में भारी तनाव हो रहा है। क्षेत्र के लोग थाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल है।
धर्मांतरण का लग रहा आरोप आरोप लगाया जा रहा है कि नाबालिग लडक़ी को बहला फुसलाकर उसका धर्मांतरण करवाया जा रहा है। इसी मुद्दे पर अनेक संगठनों के प्रतिनिधि भी श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गए हैं। बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। उधर, क्षेत्र के लोग आज रात ही आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा निर्णय कर सकते हैं।


Share News

editor July 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोडमदेसर तक ई-बस संचालन की मांग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
बीकानेर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों के लिए विशेष बस व्यवस्था, 20 प्वाइंट तय
बीकानेर
पीएम-किसान की 23वीं किस्त पर केवीके में जागरूकता कार्यक्रम
बीकानेर
पीबीएम सुधारो आंदोलन के समर्थन में पहुंचे डॉ. बीडी कल्ला, सरकार से की कार्रवाई की मांग
बीकानेर
प्रताप बस्ती में अवैध कैसिनो पर पुलिस का छापा, 10 गिरफ्तार
बीकानेर
डोमिनोज फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी
बीकानेर
डूंगर कॉलेज जाने से रोका, युवक से मारपीट का आरोप
बीकानेर
मारवाड़ अस्पताल के बाहर अव्यवस्था से रोजाना लग रहा जाम
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कोडमदेसर तक ई-बस संचालन की मांग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

Published June 20, 2026
बीकानेर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों के लिए विशेष बस व्यवस्था, 20 प्वाइंट तय

Published June 20, 2026
बीकानेर

पीएम-किसान की 23वीं किस्त पर केवीके में जागरूकता कार्यक्रम

Published June 20, 2026
बीकानेर

पीबीएम सुधारो आंदोलन के समर्थन में पहुंचे डॉ. बीडी कल्ला, सरकार से की कार्रवाई की मांग

Published June 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?