Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गैंगरेप व हत्या का मुख्य अभियुक्त दिनेश बिश्नोई को बस से किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > गैंगरेप व हत्या का मुख्य अभियुक्त दिनेश बिश्नोई को बस से किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
crimeबीकानेरराजस्थान

गैंगरेप व हत्या का मुख्य अभियुक्त दिनेश बिश्नोई को बस से किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

editor
editor Published June 30, 2023
Last updated: 2023/06/30 at 5:00 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। खाजूवाला में दलित महिला के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त दिनेश बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। दिनेश को सीकर में एक रोडवेज बस में सफर करते हुए पुलिस ने दबोच लिया। उसे अब बीकानेर पुलिस अपनी कस्टडी में लेने के लिए सीकर रवाना हो गई है।बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने कि दिनेश नोखा में छिपा हुआ था। नोखा के बाद वो नवलगढ़ चला गया। बीकानेर पुलिस लगातार उस पर नजर रखे हुए थी। मुखबीर ने पुलिस को जब ये बताया कि वो नवलगढ़ से रोडवेज की बस में सवार होकर सीकर के लिए निकल गया है तो सीकर पुलिस को सूचना दी गई। सीकर के पास ही पुलिस ने रोडवेज बस को रोककर दिनेश बिश्नोई को दबोच लिया। बीकानेर से पुलिस की एक टीम को सीकर के लिए रवाना किया गया है, जहां से शाम तक उसे बीकानेर लाया जाएगा।लास्ट लोकेशन नोखा थी पुलिस छानबीन में ये साफ हो गया था कि वो नोखा में छिपा हुआ है। उसका फोन बीकानेर के गंगाशहर में बंद हो गया था। जिसके बाद वो नोखा चला गया। एक बार नोखा में भी उसका फोन ऑन हुआ। इसके बाद फोन बंद ही रहा। इसीलिए पुलिस की पकड़ में नहीं आया। दिनेश बिश्नोई को भी भनक लग गई थी कि पुलिस नोखा आ सकती है। ऐसे में वो वहां से नवलगढ़ चला गया। यहीं से पुलिस के एक मुखबीर ने सूचना दी कि वो नवलगढ़ में है। पुलिस ने जल्दबाजी करने के बजाय उसका पीछा करवाया। फिर पता चला कि वो नवलगढ़ से रोडवेज की बस में बैठकर सीकर के लिए रवाना हो गया है। इस पर बीकानेर एसपी ने सीकर पुलिस को फोन करके बस को रोकने और दिनेश को पकडऩे के लिए कहा। इसी पर दोपहर में करीब एक बजे उसे पकड़ लिया गया।

ये है मामला

बीकानेर के खाजूवाला में एक दलित युवती को किराए के मकान पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप करने और बाद में उसकी हत्या करने का मामला 20 जून को दर्ज हुआ। इस घटनाक्रम में पुलिस के दो सिपाहियों पर गंभीर आरोप लगे। जिसमें एक मनोज को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है जबकि दूसरा भागीरथ सस्पेंड है। दोनों पुलिसकर्मी गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके अलावा दिनेश बिश्नोई मुख्य अभियुक्त है जो घटना के बाद से ही फरार हो गया। दिनेश के पिता ओम प्रकाश को उसे भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पीडि़त महिला को अस्पताल तक पहुंचाने वाले कार चालक राकेश को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा जस्सा नाई नामक युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जस्सा ने ही ये मकान किराए पर लिया हुआ था।

महिला को छोडक़र भाग गए 

- Advertisement -

जब महिला को एक मकान पर ले जाया गया, तब वो एक दम स्वस्थ बताई गई। वापस लौटते समय उसके शरीर से खून बह रहा था। उसे खाजूवाला के सीएचसी पहुंचाया गया। तब भी खून निकल रहा था। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चोटों के निशान होने का आरोप है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है। महिला को लेकर ये लोग अस्पताल पहुंचे और वहां डॉक्टर व नर्सिंगकर्मियों के संभालते ही दिनेश बिश्नोई सहित अन्य फरार हो गए।

भारी हंगामा हुआ था

खाजूवाला में दिनेश बिश्नोई को गिरफ्तार करने के बाद ही शव उठाने की मांग पर अड़े परिजनों ने खाजूवाला में हंगामा किया। उनका आरोप था कि पुलिस उसे पकड़ नहीं रही है। तब आईजी ओम प्रकाश और एसपी तेजस्वनी गौतम ने अविलंब गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन के हस्तक्षेप के बाद ही परिजनों ने शव उठाया और अंतिम संस्कार किया।

पुलिस का लाड़ला रहा दिनेश बिश्नोई

खाजूवाला पुलिस का लाडला रहा। इसी कारण वो थाने में काफी वक्त गुजारता था। यहां तक कि तत्कालीन थानेदार अरविन्द सिंह के ट्रांसफर की पार्टी में भी वो साथ में था। पुलिस की गाडिय़ों में उसने कई बार सेल्फी खींची और सोशल मीडिया पर पोस्ट की। बताया जा रहा है कि दिनेश बिश्नोई के साथ खाजूवाला थाने के कांस्टेबल मनोज और भागीरथ रहते थे। ऐसे में वो हर किसी पर धौंस जमाता था।


Share News

editor June 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

8 मई तक राजस्थान में अंधड़-बारिश का अलर्ट, मौसम रहेगा खराब
जयपुर बीकानेर
कोलायत में चार खनन प्लॉट की नीलामी, करोड़ों का राजस्व संभव
बीकानेर
बीकानेर निगम में काम ठप, ठेकेदारों ने जेईएन से की मारपीट
बीकानेर
बीकानेर में सीएम भजनलाल शर्मा का दौरा अचानक स्थगित
बीकानेर
बड़ा मंगल 2026: इन राशियों पर हनुमान जी की विशेष कृपा
बीकानेर
बीकानेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, पूजा-अर्चना कर बांटी मिठाई
बीकानेर
श्रीगंगानगर हादसे में कांस्टेबल व मासूम बेटी की मौत, परिवार सदमे में
बीकानेर
बीकानेर में नशे का फैलता जाल, कई इलाकों में खुलेआम तस्करी
बीकानेर

You Might Also Like

जयपुरबीकानेर

8 मई तक राजस्थान में अंधड़-बारिश का अलर्ट, मौसम रहेगा खराब

Published May 5, 2026
बीकानेर

कोलायत में चार खनन प्लॉट की नीलामी, करोड़ों का राजस्व संभव

Published May 5, 2026
बीकानेर

बीकानेर निगम में काम ठप, ठेकेदारों ने जेईएन से की मारपीट

Published May 5, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सीएम भजनलाल शर्मा का दौरा अचानक स्थगित

Published May 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?