Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: युवक का अपहरण कोलायत में बनाया बंधक, पुलिस ने 4 आरोपियों सहित युवक को छुडवाया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > नागौर > युवक का अपहरण कोलायत में बनाया बंधक, पुलिस ने 4 आरोपियों सहित युवक को छुडवाया
नागौरराजस्थान

युवक का अपहरण कोलायत में बनाया बंधक, पुलिस ने 4 आरोपियों सहित युवक को छुडवाया

editor
editor Published June 19, 2023
Last updated: 2023/06/19 at 5:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नागौर। नागौर की पांचौड़ी थाना पुलिस ने एक युवक के किडनैप के मामले का 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बीकानेर के कोलायत से चार आरोपियों हनुवंतसिंह, भूराराम, नखतसिंह और खेताराम को गिरफ्तार किया। वहीं वारदात में प्रयुक्त एक कार और बाइक भी बरामद की गई। मामले के अनुसार 16 जून को नैणाउ थाना पांचौड़ी रहने वाले सोहनराम पुत्र हरचन्दराम ने एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया था कि उनके भाई पप्पूराम (25) पुत्र हरचन्दराम नागौर फलौदी रोड़ सरहद निम्बोला से 2-3 अज्ञात व्यक्ति एक कार में अपहरण कर ले गए। दो टीमें जोधपुर-बीकानेर रवाना हुईं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।पुलिस की दो टीमें गठित कर कोलायत जिला बीकानेर और फलौदी जिला जोधपुर रवाना की गईं। अपहृत के सांखला थाना कोलायत में बंधक बनाए जाने की सूचना थी। इस पर टीम ने कोलायत पुलिस के सहयोग से अपहृत पप्पूराम को सांखला से आरोपियों के कब्जे से मुक्त करवाया लिया। दूसरी टीम ने अन्य आरोपियों हनुवंतसिंह और नखतसिंह को वारदात में प्रयुक्त कार के साथ फलौदी पुलिस के सहयोग से फलौदी से डिटेन किया। अपहृत के संबंध में आरोपियों को सूचना देकर सहयोग करने वाले आरोपी खेताराम को भी डिटेन किया। पप्पूराम का भाई कोलायत से महिला को भगा लाया था दरअसल, प्रकरण में अपहृत पप्पूराम के भाई गणेश आरोपी भूराराम के बड़े भाई गंगाराम की पत्नी को सांखला थाना कोलायत से भगा ले गया था, जिस पर थाना कोलायत में गुमशुदगी दर्ज हुई थी। उक्त गुमशुदगी में पुलिस ने महिला को दस्तयाब किया और उसकी इच्छा के अनुसार मामले का निपटारा किया था।
वर्तमान में महिला गणेश के साथ ही रह रही है। घटना के बाद प्रकरण के परिवादी पक्ष से बदला लेने के लिए आरोपियों ने पप्पूराम को किडनैप कर लिया। आरोपी हनुवन्तसिंह और भूराराम रिश्ते में जीजा साला है। वहीं आरोपी नखतसिंह,हनुवंतसिंह का रिश्तेदार है। ऐसे में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू की।


Share News

editor June 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार
बीकानेर
लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बीकानेर
जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा
बीकानेर
परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन
बीकानेर
नकली बीज घोटाले में जुगल बिश्नोई समेत छह आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
बीकानेर रेंज में गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 48 गुर्गे गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में आरएलपी का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर उठी आवाज
बीकानेर
लूडो में जीते पैसे मांगने पर युवक से मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published June 11, 2026
राजस्थान

राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ

Published June 11, 2026
राजस्थान

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया

Published June 4, 2026
राजस्थान

राजस्थान में 70 किमी रफ्तार की आंधी और बारिश का अलर्ट

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?