Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जयपुर में अवैध खनन रोकने गई टीम पर पत्थरबाजी ,कर्मचारियों के सिर फोड़े
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > जयपुर में अवैध खनन रोकने गई टीम पर पत्थरबाजी ,कर्मचारियों के सिर फोड़े
जयपुरराजस्थान

जयपुर में अवैध खनन रोकने गई टीम पर पत्थरबाजी ,कर्मचारियों के सिर फोड़े

editor
editor Published June 14, 2023
Last updated: 2023/06/14 at 3:29 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर,जयपुर में बजरी माफिया के वन विभाग की टीम पर पथराव करने का मामला सामने आया है। घटना कानोता थाना इलाके में ढूंढ नदी की है। इस पथराव में विभाग के 6 गार्ड घायल हो गए हैं। रेंजर पृथ्वीराज मीणा की ओर से थाने में केस दर्ज कराया गया है। मामले को लेकर पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है। रेंजर पृथ्वीराज मीणा ने बताया- 10 जून को सुबह साढ़े 9 बजे बस्‍सी के पास बाल्‍यावाला में सूचना मिली कि कुछ लोग नदी में अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई कर रहे हैं। सूचना मिलते ही रेंज टास्‍क फोर्स को मौके पर कार्रवाई करने के लिए रवाना किया गया। जैसे ही वन विभाग की टीम वहां पहुंची तो बजरी माफिया मौके से भाग निकले। जल्दबाजी में बदमाश अपने ट्रैक्टर वहीं छोड़ गए। विभाग की टीम ने उनके दो ट्रैक्टर जब्त कर लिए। लेकिन, तीसरे ट्रैक्टर को जब्त करने के दौरान लक्ष्‍मी नारायण मीणा पुत्र पोखर मल अपने आदमियों के साथ वन विभाग के कर्मचारियों पर पथराव करने लगा। घटना के बारे में बताते हुए रेंजर पृथ्वीराज मीणा ने कहा कि आरोपियों ने वन‌ विभाग के अधिकारियों की जान लेने के मकसद से पथराव किया। पथराव होने से वन विभाग की टीम में आए कई कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। वन विभाग के आधा दर्जन कर्मचारियों को चोटें आईं हैं। इसका फायदा उठाकर बजरी माफिया लक्ष्मी नारायण मीणा अपने ट्रैक्टर सहित जब्त अन्य ट्रैक्टरों को भी मौके से छुड़ा कर ले गया। कानोता थाने में इस संबंध में शिकायत दी गई है। घरों में दबिश दे रही पुलिस कानोता थाना सीआई मुकेश ने बताया- रेंजर की तरफ से मिली शिकायत पर थाने में लक्ष्मी नारायण मीणा सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बदमाशों को पकड़ने के लिए इनके घरों पर दबिश दी जा रही है। पथराव के बाद ये लोग गांव से बाहर चले गए हैं। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर वन विभाग की ओर से जब्त ट्रैक्टरों को भी रिकवर किया जाएगा। पहले भी की है वन-विभाग की टीम से हाथापाई अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग वन विभाग के इलाके में मिट्टी, बजरी और लकड़ी चोरी करने का काम करते हैं। ये लोग आस-पास के गांव के ही हैं। कई बार देखा गया है कि ये लोग जंगली जानवरों का भी शिकार करते हैं। इन के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। ये लोग संगठित होकर अपराध करते हैं, इससे पहले भी ये माफिया, वन विभाग की टीम पर पथराव कर चुके हैं। ये बदमाश इतने बेखौफ हैं कि कर्मचारियों के साथ हाथापाई भी कर लेते हैं। कई बार पुलिस में इनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। लेकिन, पुलिस की ढिलाई के कारण इन लोगों के हौसले बुलंद हैं।


Share News

editor June 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?