Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पायलट के मूव पर बीजेपी की भी नजर – पायलट मुद्दों पर डटे रहे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > पायलट के मूव पर बीजेपी की भी नजर – पायलट मुद्दों पर डटे रहे
जयपुरराजनीतिराजस्थान

पायलट के मूव पर बीजेपी की भी नजर – पायलट मुद्दों पर डटे रहे

editor
editor Published June 10, 2023
Last updated: 2023/06/10 at 6:11 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।सचिन पायलट 11 जून को क्या एलान करेंगे, इस पर बीजेपी की भी नज़र है। क्योंकि बीजेपी जानती है कि पायलट के मूव से उसकी भी आगे की रणनीति तय होगी। भले ही पायलट कल नई पार्टी बनाने का एलान नहीं करें। लेकिन जिस तरह से पिछले दो महीनों की 11 तारीख को पायलट ने भ्रष्टाचार और पेपरलीक के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरा। उससे आने वाले चुनावों में प्रदेश में भ्रष्टाचार, पेपरलीक और बेरोजगारी को मुद्दा बनाने की बीजेपी की रणनीति को बल मिला है। बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हुई कि उनकी पार्टी के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ही अपनी सरकार को उन मुद्दों पर घेर रहे है। जिन मुद्दों को लगातार बीजेपी उठा रही है। ऐसे में कल होने वाले पायलट के एलान पर बीजेपी ने भी अपनी नज़रे जमा रखी है। बीजेपी का कहना है कि पायलट अपने मुद्दों पर डटे रहे नहीं तो किस्सा कुर्सी का ही समझा जाएगा।राजेन्द्र राठौड़ ने कहा, पायलट का विमान ऑटो पायलट मोड पर उड़ रहा है कौन होता है नौ दो ग्यारह सचिन पायलट के 11 जून के कार्यक्रम को लेकर नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि पायलट ने 11 तारीख को कई काम किए है। उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ जन संघर्ष यात्रा निकाली। आरपीएससी पर सवाल खड़े किए। लेकिन 11 जून को वो अपने मुद्दों पर खड़े नहीं रहते है तो यहीं समझा जाएगा कि किस्सा कुर्सी का था। राठौड़ ने कहा कि अगर अब पायलट वापस जाकर सुलह की बात करते है तो फिर यह मुद्दों की बात नहीं थी, केवल किस्सा कुर्सी का था। उन्होंने कहा कि 11 तारीख को कौन 9,2,11 होता है। यह समय बताएगा। लेकिन आज पायलट का जहाज़ ऑटो पायलट मोड पर उड़ रहा है। कहां उतरेगा कोई नहीं जानता है।पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने कहा, भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ती है।
भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ती है पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि सचिन पायलट कांग्रेस छोड़ते है या कांग्रेस में रहते है। इससे बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। बीजेपी अपने दम पर चुनाव लड़ती है। 2018 का चुनाव कांग्रेस ने मिलकर लड़ा था, लेकिन बीजेपी केवल डेढ़ लाख के मामूली अंतर से चुनाव हारी। ये लोग 2013 में भी मिलकर चुनाव लड़े थे। तब बीजेपी को 163 सीटें मिली थी। अब पायलट कांग्रेस में रहते भी है तो हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि प्रदेश की जनता इन्हें समझ चुकी है। कैसे साढ़े चार साल इनके बीच कुर्सी का झगड़ा चला। कोविड के समय जब प्रदेश की जनता को सरकार की जरूरत थी। तब सरकार सेवन स्टार होटल्स में थी। पूरे समय एक व्यक्ति कुर्सी पर बने रहने और एक कुर्सी पाने की लड़ाई में लगा रहा।


Share News

editor June 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नहरबंदी खत्म होने पर भी गहराया जल संकट, टंकी पर चढ़े लोग
बीकानेर
परिवहन विभाग के चालान निस्तारण नियम में सुधार की मांग, व्यापार मंडल ने लिखा पत्र
बीकानेर
नगरीय विकास राज्य मंत्री बीकानेर दौरे पर; समीक्षा बैठक और मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आज
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती, शटडाउन रहेगा
बीकानेर
बीकानेर वेटरनरी कॉलेज में पशु स्वास्थ्य पर तकनीकी सत्र और क्विज आयोजित
बीकानेर
बीकानेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
बीकानेर
कोड़मदेसर भैरूजी दर्शन के बाद नहर में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
नाल क्षेत्र में सोलर प्लांट में बड़ी चोरी की वारदात
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित

Published June 1, 2026
राजस्थान

जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर

Published June 1, 2026
राजस्थान

1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News

Published May 31, 2026
राजस्थान

AI वॉइस क्लोनिंग से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

Published May 31, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?