Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भाजपा मंडल संयोजक की पत्नी से मारपीट, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर थाना में परस्पर मुकदमा दर्ज करवाया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > अनूपगढ़ > भाजपा मंडल संयोजक की पत्नी से मारपीट, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर थाना में परस्पर मुकदमा दर्ज करवाया
अनूपगढ़राजनीतिराजस्थान

भाजपा मंडल संयोजक की पत्नी से मारपीट, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर थाना में परस्पर मुकदमा दर्ज करवाया

editor
editor Published June 3, 2023
Last updated: 2023/06/03 at 12:00 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

अनूपगढ़।रावला थाना क्षेत्र के चार केएलएम में दो परिवारों में हुए आपसी झगड़े का मामला पुलिस थाना पहुंच गया। दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार बताए गए हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर रावला थाना में परस्पर मुकदमा दर्ज करवाया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चार केएलएम निवासी समदू देवी पत्नी भंवरलाल विश्नोई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार को रात करीब 10 बजे रंजीत बिश्नोई पुत्र सोहनलाल व उसकी पत्नी संतोष उसके घर की छत के ऊपर से होकर लाठी लेकर घर में घुस आए तथा उसके साथ मारपीट की और कानों में पहनी सोने की टोटी, गले में पहनी सोने की कंठी और सोने का ओम लूट कर ले गए।समदू देवी ने बताया कि घटना के वक्त उसका पति खेत में गया हुआ था। शोर मचाने पर उसका पति भाग कर आया तब तक हमलावर वहा से भाग गए।इस मामले में मुख्य हमलावर रंजीत बिश्नोई रावला भाजपा मंडल में संयोजक के पद पर है।समदू देवी ने बताया कि रात्रि करीब 1 बजे सोहनलाल, उसकी पत्नी मोहनी,प्रेम कुमार और रामेश्वर लाल सभी निवासी मगरों की ढाणी तहसील पीपाड़ सिटी जोधपुर गाड़ी लेकर पहुंचे और इन्होंने रंजीत सिंह से मिलकर उसके परिवार पर हमला कर दिया। समदू ने बताया कि उसके पति भंवरलाल ने फोन कर मौके पर पुलिस को बुलाया।भाजपा नगर मंडल सयोंजक ने भी करवाया मामला दर्ज दूसरी ओर रणजीत बिश्नोई पुत्र सोहनलाल निवासी चार केएलएम ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है कि गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे उसकी पत्नी घर पर थी। पुरानी रंजिश रखते हुए समदू देवी, सुमन, भंवर लाल, सुनील, देवीलाल सहित अन्यों ने उसकी गैर मौजूदगी में एक राय होकर घर में घुसकर उसकी पत्नी को लात-घुसों से मारपीट की और 8 व 13 वर्षीय दो बेटियों के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 


Share News

editor June 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नहरबंदी खत्म होने पर भी गहराया जल संकट, टंकी पर चढ़े लोग
बीकानेर
परिवहन विभाग के चालान निस्तारण नियम में सुधार की मांग, व्यापार मंडल ने लिखा पत्र
बीकानेर
नगरीय विकास राज्य मंत्री बीकानेर दौरे पर; समीक्षा बैठक और मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आज
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती, शटडाउन रहेगा
बीकानेर
बीकानेर वेटरनरी कॉलेज में पशु स्वास्थ्य पर तकनीकी सत्र और क्विज आयोजित
बीकानेर
बीकानेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
बीकानेर
कोड़मदेसर भैरूजी दर्शन के बाद नहर में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
नाल क्षेत्र में सोलर प्लांट में बड़ी चोरी की वारदात
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित

Published June 1, 2026
राजस्थान

जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर

Published June 1, 2026
राजस्थान

1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News

Published May 31, 2026
राजस्थान

AI वॉइस क्लोनिंग से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

Published May 31, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?