Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एक तरफ आंधी बरसात से आमजन परेशान वहीं 25 मई से 9 दिन नौतपा और चलेगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > नागौर > एक तरफ आंधी बरसात से आमजन परेशान वहीं 25 मई से 9 दिन नौतपा और चलेगा
नागौरराजस्थान

एक तरफ आंधी बरसात से आमजन परेशान वहीं 25 मई से 9 दिन नौतपा और चलेगा

editor
editor Published May 16, 2023
Last updated: 2023/05/16 at 6:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नागौर। नागौर जिले में पिछले दो दिनों में तेज आंधी तो कहीं पर हल्की बारिश से एक बार फिर मौसम बदल गया। रविवार और सोमवार रात को तेज रफ्तार यानी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा से तेज हवाएं चली। कई जगहों पर इससे काफी नुकसान हुआ। सोमवार रात भी नागौर सहित खींवसर, डेह, रोल, भदवासी, अलाय और श्रीबालाजी में तेज आंधी आई। जिससे करीब 300 खम्भें, 10 ट्रांसफार्मर और खम्भों पर लगी डीपी नीचे गिर गई। तेज अंधड़ से आचिणा जीएसएस के अंदर लगा खम्भों का पूरा पैनल ही धराशायी हो गया। जिससे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। रविवार शाम आये तेज अंधड़ में प्रेमनगर की तरफ बिजली के पोल गिर गए वही बड़ी संख्या में भट्टों व केमिकल फैक्ट्रीयों में लगे टीन शेड उड़ गए। हवा इतनी तेज थी कि टीन शेड के साथ साथ आरसीसी के पिलर भी नीचे गिर गए। एक फैक्ट्री में दीवार भी तेज हवा के कारण क्षतिग्रस्त हो गई।
बड़ी संख्या में लगी केमिकल फैक्ट्री व भट्टों पर टीन शेड उडऩे के कारण बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ है। हालांकि यहां पर किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। रविवार और सोमवार की शाम को अचानक मॉैसम पलट गया। तेज आंधी के साथ बारिश हूई। शाम साढ़े छह बजे पारा गिरकर 28 डिग्री पर आ गया और मौसम में ठंडक घुल गई।
हवा इतनी तेज की आरसीसी के पिलर गिरे –
शाम को आए अचानक तेज अंधड़ की स्पीड काफी ज्यादा थी अनुमान लगाया जा रहा है कि कल आये अंधड़ की स्पीड 40 से 50 किमी प्रति घंटा थी।। तेज हवा से टीन शेड के साथ लगे आरसीसी सीमेंट के पिल्लर भी धराशाई हो गए। हालांकि इन सब मे किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लेकिन मौसम की खराबी के कारण डिस्कॉम को काफी नुकसान हुआ है, हालांकि इसका आंकलन अभी होना बाकी है।
25 मई से शुरू होगा नौतपा –
ज्योतिष शास्त्र में नौतपा का संबंध सूर्य देव से होता है। नौतपा की शुरुआत इस बार ज्येष्ठ माह में रोहिणी नक्षत्र 25 मई से शुरू हो रहा है और 9 दिनों तक रहेगा। 25 मई से 2 जून तक सूर्य अपना तेज दिखाएंगे। इसका प्रभाव हमें धरती पर देखनें को मिलेगा। नौतपा के दौरान सूर्य की तपिश की वजह से भीषण गर्मी पड़ती है। वैज्ञानिकों के अनुसार जब सूर्य की किरणें पृथ्वी पर पड़ती हैं और वातावरण गर्म हो जाता है। जिससे आंधी और तूफान की स्थिति बन जाती है। रखरखाव का काम जारी, कई इलाकों में बिजली में कटौती –
पिछले दो दिनों से मौसम खराबे के चलते कई बिजली पोल और ट्रांसफार्मर उखड़ गए। वहीं कई पेड़ भी धराशाही हो गए। जिससे कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। मंगलवार सुबह से ही जिले के कई इलाकों में डिस्कॉम की ओर से रखरखाव का काम जारी है। ऐसे में जिन इलाकों में रखरखाव का काम हो रहा है वहां पर बिजली की कटौती की गई है। जिससे लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ा।


Share News

editor May 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार
बीकानेर
लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बीकानेर
जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा
बीकानेर
परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन
बीकानेर
नकली बीज घोटाले में जुगल बिश्नोई समेत छह आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
बीकानेर रेंज में गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 48 गुर्गे गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में आरएलपी का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर उठी आवाज
बीकानेर
लूडो में जीते पैसे मांगने पर युवक से मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published June 11, 2026
राजस्थान

राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ

Published June 11, 2026
राजस्थान

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया

Published June 4, 2026
राजस्थान

राजस्थान में 70 किमी रफ्तार की आंधी और बारिश का अलर्ट

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?