Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सड़कों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सड़कों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश
बीकानेरराजस्थान

सड़कों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

editor
editor Published May 15, 2023
Last updated: 2023/05/15 at 4:10 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, । आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविन्द राम मेघवाल ने सोमवार को खाजूवाला नगर पालिका में संचालित महंगाई राहत शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। मेघवाल ने कहा कि महंगाई आज देश के सामने एक बड़ी समस्या है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आमजन की पीड़ा को समझते हुए इन शिविरों के माध्यम से राहत देने की पहल की है। पहला सुख निरोगी काया के सिद्धान्त पर काम करते हुए आमजन को 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा दिया गया है। मात्र 500 रुपए में घरेलू गैस का सिलेण्डर दिया जा रहा है। 100 यूनिट तक निःशुल्क बिजली और 2000 यूनिट तक कृषि कनेक्शन पर बिजली भी निःशुल्क देकर राहत दी गई। उन्होंने आम लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि योजनाओं से जुड़ने के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।
शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग के काउंटर का निरीक्षण करते हुए मेघवाल ने एक गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म सम्पन्न करवाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने एक नवजात शिशु को अन्नप्राशन भी करवाया।
श्री मेघवाल ने खाजूवाला नगरपालिका की निर्माणाधीन सड़कों का दौरा किया और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में ढांचागत विकास के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 2.50 करोड़ रुपए की लागत से 8 सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है। आवश्यकतानुसार और सड़कें भी स्वीकृत करवाई जाएंगी। उन्होंने आमजन के अभाव अभियोग भी सुने और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
*इन 8 सड़कों का किया निरीक्षण*
आपदा प्रबंधन मंत्री ने गुरूद्वारा सिंह सभा से पावली रोड़ तक बीटी रोड, शहीद ओमप्रकाश के घर से आत्माराम के घर तक सीसी रोड, बिजली बोर्ड के सामने से सब्जी मण्डी तक वाया मस्जिद रोड व भगत सिंह चौक, वन विभाग ऑफिस बालाजी मेडिकल के सामने से डूडी पेट्रोल पंप दंतौर रोड़ तक,
सोसायटी रोड से धनजी बुच्चा व किशन लाल के घर तक, सीएचसी रोड़ सुभाष चमड़िया की दुकान से बंशी सोनी के घर तक, खाजूवाला सीएचसी के आगे तेरापंथ भवन से सिंहसभा गुरुद्वारा तक वार्ड नं. 19, हसन खान के घर से जीवराज सिंह राठौड़ के घर तक वार्ड नं. 23 की सीसी सड़कों का निरीक्षण किया।


Share News

editor May 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन

Published May 26, 2026
बीकानेर

भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?