Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: लकड़ियों के माफिया ने खेजड़ी सहित कई गीले पेड़ काट डाले, जिम्मेदार सो रहे है कुंभकरण की नींद
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > नागौर > लकड़ियों के माफिया ने खेजड़ी सहित कई गीले पेड़ काट डाले, जिम्मेदार सो रहे है कुंभकरण की नींद
नागौरराजस्थान

लकड़ियों के माफिया ने खेजड़ी सहित कई गीले पेड़ काट डाले, जिम्मेदार सो रहे है कुंभकरण की नींद

editor
editor Published May 8, 2023
Last updated: 2023/05/08 at 3:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नागौर। नागौर जिले के परबतसर उपखण्ड में जिम्मेदारों की मिलीभगत या अनदेखी के चलते पेड़ की लकडिय़ों के माफिया अवैध रूप से खेजड़ी सहित अन्य गीले पेड़ काट कर आरा मशीनों तक ले जा रहे है। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की अनदेखी व लापरवाही से लकड़ी माफिया द्वारा खुलेआम पेड़ों की कटाई की जा रही है। माफिया द्वारा खेजड़ी व अन्य गीले पेड़ों को मशीनों से कटाकर ठिकाने लगाया जा रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जा रही है।
एक तर सरकार जहां हर वर्ष पर्यावरण संरक्षण के लिए करोड़ों रुपए खर्च करती है। तथा प्रति वर्ष पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी वन विभाग को ही दी जाती है। लेकिन यही विभाग पर्यावरण को बचाने के नाम पर गंभीरता नही दिखाता। जिसके परिणाम स्वरूप परबतसर क्षेत्र के आस पास के इलाके से हरे पेड़ों की कटाई का कारोबार धडल्ले से चल रहा है।
वन विभाग के सामने चल रहा है सारा खेल
क्षेत्र से बबुल के बहाने खेजड़ी की कटाई कर अवैध कारोबारी दिन में कटाई करते है और कटी हुई लकड़ी को ट्रैक्टरों में भरकर ले जाते है। यह कारोबार वन विभाग की आंखों के सामने ही चल रहा है। लेकिन विभाग आंख मूंद कर सब कुछ होता देख रहा है। अवैध रूप से भरकर जाने वाले ट्रैक्टर्स की सूचना ग्रामीणों और अन्य के द्वारा बार बार विभाग के आला अधिकारियों को दी जाती है, लेकिन विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को पेड़ माफिया द्वारा निश्चित प्रलोभन दिया जा रहा है जिसके चलते वन विभाग उन पर कार्रवाई नही करता ।
जानकारी के अनुसार परबतसर उपखण्ड के सभी गांवों में अजमेर के पनेर व बबाईचा से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर निकलते हैं जो बड़े पैमाने पर खरीद फरोख्त करते हैं। पेड़ो को काटकर हाईवे पर बेखौफ दौड़ते हैं और पुलिस थाने के सामने से बेखोफ निकलते हैं। परबतसर के हुलढाणी, बड़ू, हरनावा, गच्छीपुरा, जंजीला, ढाढोता, सहित आस पास के खेत पेड़ों की कटाई से खाली हो गए हैं।
शनिवार रात को लगभग 8 बजे उपखण्ड के मंगलाना ओर परबतसर के बीच 4 ट्रैक्टर लकड़ी से भरे हुए मेगा हाईवे से मात्र एक घंटे की अवधि में निकल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल इसकी सूचना विभाग के आला अधिकारियों को दे दी गई। लेकिन विभाग के द्वारा एक भी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई।
इस संबंध में रेंजर हरी राम से जब जानकारी चाही तो उन्होंने स्वयं के मौजूद नही होने की बात कहकर इतिश्री कर ली। परबतसर रेंजर हरिराम ने बताया कि सूचना मिलने पर तुरंत वनपाल लालसिंह व एक अन्य कर्मचारी को मौके पर भेजा गया था लेकिन ट्रेक्टर चालक नहीं रुके ओर वहां से पनेर की ओर निकल गए । दूसरी तरफ हरे पेड़ों की कटाई से पर्यावरण की भी क्षति हो रही है और भू राजस्व सहिंता का भी उलंघन किया जा रहा है।


Share News

editor May 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार
बीकानेर
लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बीकानेर
जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा
बीकानेर
परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन
बीकानेर
नकली बीज घोटाले में जुगल बिश्नोई समेत छह आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
बीकानेर रेंज में गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 48 गुर्गे गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में आरएलपी का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर उठी आवाज
बीकानेर
लूडो में जीते पैसे मांगने पर युवक से मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published June 11, 2026
राजस्थान

राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ

Published June 11, 2026
राजस्थान

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया

Published June 4, 2026
राजस्थान

राजस्थान में 70 किमी रफ्तार की आंधी और बारिश का अलर्ट

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?