Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी वर्गों को दी महंगाई से राहत-भाटी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी वर्गों को दी महंगाई से राहत-भाटी
बीकानेरराजस्थान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी वर्गों को दी महंगाई से राहत-भाटी

editor
editor Published May 7, 2023
Last updated: 2023/05/07 at 3:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने रविवार को ग्राम पंचायत चानी के गांव ईन्दों का बाला में विधायक निधि कोष से 7 लाख की लागत से बनाये गये डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन का लोकार्पण किया और भवन को आमजन के लिए सौपा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ऊर्जा मंत्री भाटी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के सिद्धांत एक विचारधारा है। इन सिद्धांतों को आमजन तक पहुंचाने के लिए ऐसे भवनों का नामांकन उनके नाम पर किया जाता है। अंबेडकर समूचे राष्ट्र के लिए आदर्श थे। संविधान के निर्माण के दौरान प्रत्येक वर्ग के उत्थान और समानता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उन्होंने कहा कि अंबेडकर भवन बनने से विभिन्न आयोजन, बैठकें, सभाएं और सामाजिक कार्यक्रम इसमें किये जा सकेंगे। इस भवन में एक बड़ा हॉल व कमरा सहित अन्य सुविधाएं हैं। इसे बहुत ही अच्छे तरीके से और गुणवत्तापूर्ण बनाया गया है।
ऊर्जा मंत्री ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीब और मध्यम वर्ग के लिए योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन की जानकारी दी और कहा कि योजना के तहत प्रतिमाह 1 हजार रुपए पेंशन मिलेगी और प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 100 यूनिट व किसानों के कृषि बिल में  2 हजार यूनिट बिजली प्रतिमाह फ्री होगी। राजस्थान के बी पी एल, खाद्य सुरक्षा परिवार व उज्जवला योजना के परिवारों को 500 रूपये में गैस सिलेण्डर मिलेगा। खाद्य सुरक्षा योजना के परिवारों को अनाज के साथ अन्नपूर्णा फूड किट और मिलेगा। इसमें एक किलो दाल, एक लीटर तेल,चाय, हल्दी, मिर्च पाउडर, नमक मिलेगा। दो दुधारु पशुओं पर 40-40 हजार का बीमा होगा। यह बीमा फ्री है। बीमित राशि राज्य सरकार देगी। यह पशुपालकों के हित में निर्णय लिया गया। इस बजट में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रूपये का फ्री उपचार की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि मंहगाई राहत शिविर 30 जून तक चलेंगे। सभी लोग इन शिविरों में योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करवाएं ।
इस अवसर पर चानी सरपंच मोहनी देवी, उपखण्ड अधिकारी प्रदीप कुमार चाहर, झंवर लाल सेठिया, नरेगा लोकपाल किशोर सिंह, जिला परिषद सदस्य शिव ओम प्रकाश गोदारा, जिला परिषद सदस्य मदनलाल चौहान, अधीक्षण अभियन्ता डिस्काॅम राजेन्द्र सिंह मीना, किसन राम पंवार, पंचायत समिति सदस्य रेवन्त राम, मेघवाल समाज के अध्यक्ष खेमाराम मेघवाल, मोहनलाल विश्वकर्मा अतिथि के रूप उपस्थित थे।
इससे पहले ऊर्जा मंत्री ने बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन किए और अम्बेडकर भवन का उद्घाटन किया।
*सुने अभाव अभियोग*
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने आमजन के अभाव अभियोग सुने और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पेयजल, बिजली, उपनिवेशन, राजस्व, विद्यालय क्रमोन्नत करवाने, सामुदायिक भवन बनवाने, कब्रिस्तान की चारदीवारी बनवाने, चानी की सीनियर हायर सैकंडरी स्कूल की चारदीवारी बनवाने संबंधित समस्याएं मंत्री भाटी के समक्ष रखी।


Share News

editor May 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन

Published May 26, 2026
बीकानेर

भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?