बीकानेर। गाड़ी में डाल अपहरण कर ले जाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामला लूनकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में लूनकरणसर के वार्ड नं. 23 निवासी किशन लुहार पुत्र रामचन्द्र ने एक नामजद सहित चार-पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि केदार लुहार व पांच-अन्य ने मिलकर अपहरणकर उसे गाड़ी में डालकर ले गए और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ धार 365, 323, 341, 143 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
