बाड़मेर। सडक़ किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बाड़मेर जिले के ग्रामीण थाना इलाके के बोथिया से छापरी गांव जाने वाली रोड का है। पुलिस ने युवक के शव को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया गया है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हुई है। इसके पास से कोई आईडी प्रूफ नहीं मिला है। वहीं पुलिस ने राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के पुलिस थानों को सूचना भिजवा कर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार को सूचना मिली थी कि बोथिया गांव से छापरी जाने वाली रोड किनारे एक युवक अचेत हालात में पड़ा है। जानकारी मिलने पर बिशाला चौकी प्रभारी पूनमचंद मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे। वहां से युवक को बिशाला हॉस्पिटल लेकर गए वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर सामने आया है कि युवक मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इस वजह से गाडिय़ों पर पत्थर फेंक रहा था।
बिशाला चौकी प्रभारी पूनमचंद बिश्नोई का कहना है कि युवक के दांए हाथ पर इंग्लिश में एलएसके लिखा हुआ है। वहीं बांए हाथ पर लखवीद्र लिखा है। युवक एक ब्लैक कलर का पेंट पहनी हुई है। इसके पास से कोई भी आईडी प्रूफ नहीं मिला है। युवक की शिनाख्त करने के लिए राजस्थान, पंजाब व हरियाणा थानों के थानाधिकारियों को सूचना भिजवाई है। फिलहाल युवक का शव डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी मे रखवाया गया है।
सड़क पर मिला युवक का शव फैली सनसनी
