Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहरवासी हो जाए सावधान कल से शुरु हो सकती है पेयजल कटौती
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > पानी > शहरवासी हो जाए सावधान कल से शुरु हो सकती है पेयजल कटौती
पानीबीकानेरराजस्थान

शहरवासी हो जाए सावधान कल से शुरु हो सकती है पेयजल कटौती

editor
editor Published May 5, 2023
Last updated: 2023/05/05 at 4:19 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। पूर्ण रूप से नहरबंदी होने के साथ ही अब उपभोक्ताओं को एक दिन छोड़ कर पानी मिलेगा। इस वजह से अब पानी को सहेज कर रखने का समय आ गया है। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि किस मोहल्ले में किस दिन और कितने बजे पानी की आपूर्ति होगी। इसके लिए विभाग के अभियंता माथापच्ची कर रहे हैं। फिर भी छह मई से पेयजल कटौती होने की संभावना है। निकट भविष्य में उपभोक्ताओं को पानी मिलता रहे, इसे ध्यान में रखते हुए विभाग के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों की डिगिग्यों तथा शहरी क्षेत्र में दोनों जलाशयों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके अलावा नहर किनारे खोदे गए नलकूप भी तैयार कर लिए गए हैं। ताकि आवश्यकता पडऩे पर पानी का उपयोग किया जा सके।
साढ़े तीन सौ डिग्गियां
नहरबंदी के दौरान उत्पन्न पेयजल संकट को देखते हुए जलदाय विभाग ने ग्रामीणों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था कर रखी है। हालांकि पेयजल भंडारण के लिए जो डिग्गियां बनी हुई हैं, उनसे नहरबंदी के दौरान पार पडऩी मुश्किल दिखती है। इस समय ग्रामीण इलाकों में करीब साढ़े तीन सौ डिग्गियां बनी हुई हैं, जिन्हें लबालब किया जा रहा है। इन डिग्गियों पर निरंतर निगरानी के लिए अभियंता नजर भी रखेंगे, ताकि कोई पानी की चोरी नहीं कर सके।
दोनों जलाशय लबालब
शहरी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए बीछवाल तथा शोभासर जलाशय बने हुए हैं। इन दोनों की भराव क्षमता 1500-1500 एमएलडी है। नहरबंदी से पूर्व इन दोनों जलाशयों को लबालब कर लिया गया है। अगर इन जलाशयों से पानी की नियमित आपूर्ति की जाती है, तो माह के अंत तक पानी के लिए त्राहि-त्राहि मच जाएगी। इस वजह से विभाग ने दोनों ही जलाशयों से एक दिन छोड़ कर पानी आपूर्ति करने का फैसला किया है।
किस मोहल्ले में किस दिन और कितने समय तक पानी दिया जा सकेगा। इसके लिए शुक्रवार को प्लान तैयार हो जाएगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को एकांतरे पानी दिया जाएगा। संभवत: यह व्यवस्था करीब एक माह तक चलेगी।
देरी से हो रही कटौती
नहरबंदी के मद्देनजर पूर्व में 26 अप्रेल से ही कटौती करने का निर्णय किया गया था, जो 30 मई तक जारी रहती है, लेकिन नहर विभाग की तरफ से पानी देने की वजह से फिलहाल जलदाय विभाग ने कटौती नहीं करने का फैसला किया था। अब विभाग ने छह मई से कटौती करने का निर्णय किया है।


Share News

editor May 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार

Published May 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता

Published May 25, 2026
बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?