Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: प्रशासन शहरों के संग अभियान पर पैसा पानी की तरह बह रहा है लेकिन लोगों को धूप में खड़े होकर ही काम करवाना पड़ रहा है
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > प्रशासन शहरों के संग अभियान पर पैसा पानी की तरह बह रहा है लेकिन लोगों को धूप में खड़े होकर ही काम करवाना पड़ रहा है
बीकानेरमहंगाई

प्रशासन शहरों के संग अभियान पर पैसा पानी की तरह बह रहा है लेकिन लोगों को धूप में खड़े होकर ही काम करवाना पड़ रहा है

editor
editor Published May 3, 2023
Last updated: 2023/05/03 at 1:34 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। रामपुरा बस्ती स्थित शिविर स्थल में जहां टोकन मिल रहे थे वहां लोगों को घंटों धूप में इंतजार करना पड़ा।निगम का टैंट और कुर्सी फिर भी महंगाई राहत शिविरों में प्रति दिन का खर्चा साढ़े तीन लाख रुपए हो रहा। इन शिविरों के लिए सरकार ने पैसा पानी की तरह बहाते हुए 65 लाख रुपए का टेंडर सिर्फ साधन-सुविधाओं के लिए किया है। बावजूद इसके लोगों को छांव तक नहीं मिल रही। इससे पहले प्रशासन शहरों के संग अभियान में भी करीब 50 लाख रुपए का खर्चा कैंपों पर हो रहा।
जसरासर से जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीकानेर के राहत कैंपों में पहुंचे तो व्यवस्थाओं से नाराज दिखे।  जब राहत शिविरों में पहुंचे तो कहीं पानी के कैंपर नहीं तो कहीं फ्लेक्स का अभाव। उन्होंने नगर निगम आयुक्त केसरलाल मीणा पर नाराजगी जताई।  मीणा ने शिविर से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को बुलाकर सचेत किया कि सुविधाओं में कमी आई तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। फिर भी रामपुरा गली नंबर दो के कुम्हार धर्मशाला के सामने लोग टोकन लेने के लिए धूप में खड़े रहे।
कैंप तो धर्मशाला में था लेकिन टोकन धर्मशाला के सामने एक घर में दे रहे थे। घर में लोग अंदर जा नहीं सकते इसलिए सडक़ पर ही लाइन लगाकर धूप में खड़े रहे। प्रति दिन खर्च होने वाले साढ़े तीन लाख में ठेकेदार को कम्प्यूटर ऑपरेटर, फ्लेक्स, पानी आदि का इंतजाम करना है। हैरानी की बात ये है कि टैंट और कुर्सी का इंतजाम निगम की ओर से रहा है
शुरूआत में जरूर कुछ गड़बडिय़ां सामने आई थीं। सोमवार को कलेक्टर जहां गए थे वहां पानी के कैंपर नहीं थे। सभी को साफतौर पर कह दिया कि शिविर में अगर कोताही बरती गई तो उसका परिणाम भुगतना होगा। ठेकेदार अपनी जिम्मेवारी समझे और कर्मचारी अपनी। अगर पब्लि
भाजपा उठा चुकी सवाल, सरकार के पास सारा डेटा फिर लोग क्यों आएं
सरकार तमाम योजनाओं का लाभ लेने के लिए महंगाई राहत शिविर लगा रही है। इसमें 100 यूनिट तक के बिल माफ, 500 रुपए में गैस सिलेंडर जैसी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को यहां आकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए 16 शिविर निर्धारित किए हैं।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सवाल उठाया कि सरकार के पास सारे डाटा हैं कि कितने लोग बीपीएल में हैं और किसे 500 रुपए में सिलेंडर देना है। सिर्फ एजेंसियों को सूची देनी हैं। लोग खुद ही अपना कार्ड दिखाकर लाभ ले सकते हैं। यही स्थिति बिजली के बिलों में हैं। संबंधित कंपनी जिसका 100 यूनिट तक बिल आए उसे शून्य कर दे। इसमें सरकारी खजाने को लुटाने और लोगों को तपती धूप में बुलाने की जरूरत कहां हैं।
जनाधार से जुड़ेगा बिल-गैस कनेक्शन : महंगाई राहत शिविरों से लोगों को कितनी राहत मिलेगी ये तो आने वाला समय बताएगा लेकिन जो लोग रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं उनके बिजली के बिल और गैस के कनेक्शन जरूर जनाधार से अटैच हो रहे हैं। इसके पूरे डाटा तैयार हो रहे हैं। इस डाटा के एकजुट होने के बाद कुछ और निर्णय ले सकती है।


Share News

editor May 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के खारा में दाल मिल में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में बिजली आपूर्ति मजबूत, 37 टीमें तैनात; नीट में नहीं आई बाधा – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर पश्चिम विधायक की सीएम से मुलाकात, विकास कार्यों पर जोर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर सहित 33 जिलों में मौसम अलर्ट, 4 मई को आंधी-बारिश का खतरा – Bikaner News
राजस्थान
भारत ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ऑप्टो-SAR सैटेलाइट, स्पेस में बड़ी छलांग – National News
देश-दुनिया
बज्जू में नहर किनारे भीषण आग, बिजली शॉर्ट-सर्किट से हजारों पेड़ जलकर राख
बीकानेर
बीकानेर के समता नगर में शराब ठेके के विरोध में उग्र प्रदर्शन, ठेका हटाने की मांग
बीकानेर
बीकानेर में तीसरी पिस्टल की तलाश, पुलिस को खूनखराबे का खतरा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के खारा में दाल मिल में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान – Bikaner News

Published May 3, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बिजली आपूर्ति मजबूत, 37 टीमें तैनात; नीट में नहीं आई बाधा – Bikaner News

Published May 3, 2026
बीकानेर

बीकानेर पश्चिम विधायक की सीएम से मुलाकात, विकास कार्यों पर जोर – Bikaner News

Published May 3, 2026
बीकानेर

बज्जू में नहर किनारे भीषण आग, बिजली शॉर्ट-सर्किट से हजारों पेड़ जलकर राख

Published May 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?