Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: देखी है आपने कभी ऐसी शादी,हर किसी की जुबान पर चर्चा का विषय बनी बारात
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जोधपुर > देखी है आपने कभी ऐसी शादी,हर किसी की जुबान पर चर्चा का विषय बनी बारात
जोधपुर

देखी है आपने कभी ऐसी शादी,हर किसी की जुबान पर चर्चा का विषय बनी बारात

editor
editor Published May 3, 2023
Last updated: 2023/05/03 at 3:30 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

भोपालगढ़ (जोधपुर)। राजस्थान में भी कई जगह हेलीकॉप्टर से बारात ले जाने एवं दुल्हन को घर लाने के समाचार पढऩे-सुनने को मिलते हैं। लेकिन इसके विपरीत भोपालगढ़ क्षेत्र में 51 ट्रैक्टरों के साथ निकली बारात हर किसी की जुबान पर चर्चा का विषय बन गई।
अनूठी बारात में न तो महंगी गाडिय़ों का लंबा-चौड़ा काफिला था और न ही दिखावे के लिए कोई जतन किए। लेकिन इसके बावजूद भी यह बारात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। क्योंकि इस बारात में गाडिय़ों के काफिले की जगह किसानों का हमदम कहलाने वाले 51 ट्रैक्टरों का काफिला था और खुद दूल्हा भी ट्रैक्टर पर बैठकर अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचा था।
10 दिन में होनी थी दो शादी, बीच में हुआ ऐसा की मच गई चीख पुकार…पूरे गांव में नहीं जले चूल्हे
ऐसी अनूठी बारात जब भोपालगढ़ बस स्टैंड से गुजरी, तो हर कोई इसे देखने लगा और सभी ने किसान परिवार के दूल्हे की इस बारात की जमकर प्रशंसा भी की। अनूठी बारात को देखने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के लोग उमड़ पड़े। करीब एक किलोमीटर लंबा ट्रैक्टरों का काफिला जहां से भी गुजरा, तो ग्रामीण, महिलाएं व बच्चे भी इसे देखते रहे। यह अनूठी बारात निकली भोपालगढ़ कस्बे के भनंगों की ढाणी से। अशोक पुत्र सगराम भनंगा की शादी क्षेत्र के ही नाड़सर गांव निवासी रामलाल ग्वाला की पुत्री सुशीला के साथ तय थी। इसको लेकर दूल्हा बने अशोक की बारात नाड़सर के लिए 51 ट्रैक्टर पर रवाना हुई और दूल्हा खुद भी ट्रैक्टर चलाते हुए सबसे आगे रवाना हुआ एवं पीछे 50 ट्रैक्टरों पर करीब 150 बाराती भी शामिल थे। अनूठी बारात को देखने हर कोई सडक़ पर रुक गया और दुकानदार भी अपनी-अपनी दुकानों से बाहर आकर इस अनूठी बारात को निहारते नजर आए। वहीं रास्ते में भी जगह-जगह लोग इस बारात को देखने के लिए रुकते रहे। बाद में जब 51 ट्रैक्टरों की यह बारात नाड़सर गांव पहुंची, तो वहां भी लोगों में इस बारात को देखने का क्रेज नजर आया और बारात को देखने लोगों के साथ-साथ महिलाओं व बच्चों की भी भीड़ उमड़ पड़ी।

आजकल हर कोई अपनी शादी को कुछ अलग और खास बनाना चाहता है, ताकि उसकी शादी लोगों को लंबे समय तक याद रहे। ऐसे में मुझे भी विचार आया, कि किसान की पहचान माने जाने वाले ट्रैक्टर से ही बारात ले जाई जाए। इसको लेकर मैंने पिताजी से इच्छा जाहिर की, तो उन्होंने भी हां भर दी। हमारे परिवार व रिश्तेदारों में करीब 10-15 ट्रैक्टर हैं और कुछ ट्रैक्टर ढाणी व रिश्तेदारी के अन्य लोग लेकर आ गए। इस तरह कुल 51 ट्रैक्टर से बारात लेकर गए


Share News

editor May 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पतंग उड़ाने के लिए नहीं थामें चाइनीज डोर, धातु मिश्रित होने से लग सकता है करंट, BKESL ने जारी की एडवाइजरी
Bijali बिजली बीकानेर
डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर स्थापना दिवस पर राजपूत-जाट एकता की ऐतिहासिक परंपरा होगी जीवंत
बीकानेर
बीकानेर: जमीन धोखाधड़ी मामला, कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में टैक्सी चालक से लूट, मारपीट कर वाहन ले भागे बदमाश
बीकानेर
बीकानेर ब्लाइंड मर्डर बना पहेली, 16 दिन बाद भी हत्यारे फरार
बीकानेर
बीकानेर: चाइनीज मांझे से गर्दन कटने पर मासूम की मौत
बीकानेर
बीकानेर: पुलिस थानों में कानून व्यवस्था के लिए ‘यूथ विंग’ बनेगी
बीकानेर

You Might Also Like

जोधपुर

सिटी बस में अश्लील हरकत, महिला पुलिस अधिकारी ने युवक को पकड़कर कराया गिरफ्तार

Published February 23, 2026
जोधपुर

शादी से पहले दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत

Published February 22, 2026
जोधपुर

रक्षक बना भक्षक, दो बेटियों से हैवानियत कर पिता फरार

Published January 15, 2026
100 Silver Umbrellas Stolen from Maa Naganechia Temple
crimeजोधपुरराजस्थान

मां नागणेचिया मंदिर से 100 चांदी के छत्र चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

Published January 5, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?