Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पुष्करणा ब्राह्मणों का ओलंपिक सावा: राज्य सरकार ने बढ़ाई अनुदान राशि
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पुष्करणा ब्राह्मणों का ओलंपिक सावा: राज्य सरकार ने बढ़ाई अनुदान राशि
बीकानेरराजस्थान

पुष्करणा ब्राह्मणों का ओलंपिक सावा: राज्य सरकार ने बढ़ाई अनुदान राशि

editor
editor Published May 2, 2023
Last updated: 2023/05/02 at 8:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर,। पुष्करणा ब्राह्मणों के ओलंपिक सावे में दांपत्य सूत्र में बंधने वाले जोड़ों की अनुदान राशि में इजाफा किया गया है। अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना के तहत जोड़े के लिए कुल 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। इनमें से 21 हजार रुपए नववधू तथा 4 हजार रुपए आयोजक संस्था को दिए जाएंगे।
शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला इस राशि को बढ़वाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। उन्होंने बताया कि पूर्व में इस योजना के तहत नववधू को पंद्रह तथा आयोजक संस्था को तीन हजार सहित कुल 18 हजार रुपए दिए जाते थे। अब इसमें 7 हजार रुपए का इजाफा किया गया है।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि पूर्व में राज्य सरकार द्वारा पूरे शहरी परकोटे को अस्थाई रूप से एक छत माना गया। इस कारण हर सावे के दौरान अनुदान के लिए आवेदन की प्रक्रिया अपनानी पड़ती थी। बाद में परकोटे को स्थाई रूप से एक छत मान लिया गया। इससे अनुदान के लिए बार-बार आवेदन करने की जरूरत ख़त्म हो गई। उन्होंने बताया कि ओलंपिक सावे के दिन पुष्करणा ब्राह्मणों के अलावा भी दांपत्य सूत्र में बंधने वाले सभी जोड़े इसके पात्र होंगे। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जताया और कहा कि इससे सामूहिक विवाह के प्रति और अधिक जागरूकता आएगी। उन्होंने बताया कि बीकानेर में प्रत्येक दो वर्ष से पुष्करणा ब्राह्मणों का ओलंपिक सावा होता है। इस दौरान शहरी परकोटे के सैकड़ों जोड़े दांपत्य सूत्र में बनते हैं। पिछले लगभग डेढ़ दशक से परशुराम सेवा समिति द्वारा इन जोड़ों को अनुदान राशि के लिए आवेदन करवाया जाता है। समिति के नवरतन व्यास ने बताया कि राज्य सरकार के इस निर्णय से समाज में ओलंपिक सावे के प्रति और अधिक जागृति आएगी।


Share News

editor May 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन

Published May 26, 2026
बीकानेर

भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?