Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जिले में अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस के मददगाार बन रहे है पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक एवं महिला सखी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जिले में अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस के मददगाार बन रहे है पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक एवं महिला सखी
बीकानेरराजस्थान

जिले में अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस के मददगाार बन रहे है पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक एवं महिला सखी

editor
editor Published May 1, 2023
Last updated: 2023/05/01 at 3:59 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिले में अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस के मददगार बन रहे हैं पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक एवं महिला सखी। इन तीनों के अलावा सीएलजी सदस्य कानून व्यवस्था को बनाने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रहे हैं।
यह लोग बीकानेर संभाग में पुलिस की संख्या के लगभग बराबर ही काम कर रहे है। खास बात यह है कि पुलिस मित्र और ग्राम रक्षक बिना वेतन पुलिस की मदद कर रहे हैं।
नोखा व महाजन में पकड़वाए डकैत
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पुलिस मित्र और ग्राम रक्षकों की बदौलत पिछले साल नोखा व महाजन में डकैती की योजना बना रहे बदमाशों को पकड़ा गया। वहीं बीछवाल पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के गुर्गों को दबोचा।
पुलिस मित्रों की सूचना पर ही देश की सबसे बड़ी नकली नोट संबंधी कार्रवाई हुई, जिसमें करीब तीन करोड़ रुपए जब्त किए गए थे।
बिन वेतन कर रहे सेवा
पुलिस मित्र और ग्राम रक्षक पुलिस के सबसे बेहतर गुप्त हथियार हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इनकी मदद से बेहतर पुलिसिंग की जा सकती है, बशर्ते इनको सुरक्षा प्रदान की जाए। अभी यह खुलकर काम नहीं कर पा रहे हैं।
पुलिस भले ही थोड़ा मानदेय दे, लेकिन इन्हें प्रोत्साहित करने के लिए पारितोषिक देती रहे, तो नतीजे और बेहतर हो सकते हैं। वर्तमान में मित्र व रक्षक बिना वेतन पुलिस की मदद कर रहे हैं।
पुलिस बल से ज्यादा मददगार
बीकानेर रेंज में सीएलजी सदस्य 12573, ग्राम रक्षक 3755, पुलिस मित्र 5119 एवं सुरक्षा सखी 2389 हैं। जबकि वर्तमान में बीकानेर रेंज में पुलिस बल 5689 ही हैं। ऐसे में बीकानेर रेंज में पुलिस बल से ज्यादा इन मददगारों की संख्या है।
एक नजर पुलिस और मददगार
– जिला – पुलिस – सीएलजी – पुलिस मित्र – ग्राम रक्षक – सुरक्षा सखी
– बीकानेर – 1864 – 4406 – 595 – 541 – 715
श्रीगंगानगर – 1716 – 3995 – 1498 – 789 – 512
– हनुमानगढ़ – 994 – 1344 – 806 – 2967 – 704
– चूरू – 1115 – 2828 – 856 – 722 – 458
सच्चे सिपहसालार हैं ये
बीकानेर रेंज में 3755 ग्राम रक्षक और 5119 पुलिस मित्र हैं, जो पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करते हैं। इनकी प्रारंभिक सूचना के साथ पुलिस अलर्ट हो जाती है। इनकी सूचना पर पुलिस ने कई बड़ी वारदातों को होने से टाला है।


Share News

editor May 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन

Published May 26, 2026
बीकानेर

भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?