Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मंत्री पहुंचे महंगाई राहत शिविर में अधिकारियों को दिऐ कड़े निर्देश किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मंत्री पहुंचे महंगाई राहत शिविर में अधिकारियों को दिऐ कड़े निर्देश किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी
बीकानेरराजस्थान

मंत्री पहुंचे महंगाई राहत शिविर में अधिकारियों को दिऐ कड़े निर्देश किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी

editor
editor Published April 27, 2023
Last updated: 2023/04/27 at 4:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने गुरुवार को पीबीएम अस्पताल और गंगाशहर के रामपुरिया भवन में आयोजित महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों पर महंगाई की मार नहीं हो तथा प्रत्येक परिवार सम्मानजनक तरीके से अपना जीवनयापन कर सके, इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर प्रदेश में महंगाई राहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के क्रियान्वयन से जुड़े अधिकारी पूर्ण गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करें, जिससे सरकार की मंशा के अनुसार आमजन को लाभ एवं राहत मिले।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा घरेलू बिजली कनेक्शन पर सौ यूनिट, कृषि कनेक्शन पर दो हजार यूनिट प्रति माह बिजली नि:शुल्क दी जाएगी। प्रदेश के 76 लाख परिवारों को पांच सौ रुपये में घरेलू गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाएगा।
डॉ. कल्ला ने कहा कि सभी बढ़े हुए लाभ प्राप्त करने के लिए महंगाई राहत शिविर में पहुंचकर पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने कहा कि पंजीकरण किसी भी कैंप में करवाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि शिविर 30 जून तक आयोजित किए जाएंगे। इसके मद्देनजर प्रत्येक परिवार अपने परिवार का पंजीकरण करवाएं। उन्होंने जिले में आयोजित स्थाई और अस्थाई शिविरों के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने पात्र लोगों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी कार्ड प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इन कार्ड के माध्यम प्रत्येक परिवार को पात्रता के अनुसार योजनाओं के लाभ की गारंटी मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने शिविर के रजिस्ट्रेशन काउंटर का अवलोकन किया तथा पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि शिविर स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई जाए।
इस दौरान राज्य वक्फ बोर्ड चेयरमेन खानू खां बुधवाली, यशपाल गहलोत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) पंकज शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, नगर निगम उपायुक्त सुमन शर्मा, डॉ. राजेंद्र मूंड सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


Share News

editor April 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बिजली टावर चोरी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, जांच का दायरा बढ़ा
बीकानेर
रानीसर बास बाबा रामदेवजी मंदिर में 16वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कल
बीकानेर
बीकानेर के इन क्षेत्रों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बीकानेर
व्यापारियों को आध्यात्मिक जीवन का संदेश, बीकानेर में हुआ विशेष सत्संग
बीकानेर
खारा रोड की झाड़ियों में मिला बिहार निवासी मजदूर का शव
बीकानेर
नोखा पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई, पटवारी भर्ती फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
एसीबी की कार्रवाई: पावर ग्रिड डीजीएम 90 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
बीकानेर
पीबीएम में प्रसूता कमला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बिजली टावर चोरी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, जांच का दायरा बढ़ा

Published July 15, 2026
बीकानेर

रानीसर बास बाबा रामदेवजी मंदिर में 16वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कल

Published July 15, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इन क्षेत्रों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Published July 15, 2026
बीकानेर

व्यापारियों को आध्यात्मिक जीवन का संदेश, बीकानेर में हुआ विशेष सत्संग

Published July 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?