Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एक ही दिन तीन हजार जगह रेड मारी,बडी संख्या मे पकडे बदमाश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एक ही दिन तीन हजार जगह रेड मारी,बडी संख्या मे पकडे बदमाश
बीकानेरराजस्थान

एक ही दिन तीन हजार जगह रेड मारी,बडी संख्या मे पकडे बदमाश

editor
editor Published April 25, 2023
Last updated: 2023/04/25 at 4:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिला पुलिस ने एक बार फिर बदमाशों की धरपकड़ तेज कर दी है। पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसते हुए रेंज के चार जिलों में एक ही दिन में तीन हजार से ज्यादा स्थानों पर रेड मारी। इस दौरान बड़ी संख्या में बदमाशों को पकड़ा गया। अकेले बीकानेर में पांच इनामी बदमाश पकड़ लिए गए। इतना ही नहीं सत्रह वांछित बदमाशों क ो भी पकड़ा गया। डीआईजी दिनेश एम.एन. के निर्देशों पर हो रही इस कार्रवाई में बीक ानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू में एक साथ पुलिस की सात सौ टीमों ने कार्रवाई की। तीन हजार तीन सौ स्थानों पर छापे मारे गए। बीकानेर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के पांच, आर्म्स एक्ट का एक और एक्साइज एक्टज के तीन मामले में दर्ज किए हैं। ए ंटी सोशल एलिमेंट्स पर राजस्थान पुलिस बड़ा अभियान चला रही है।पिछले दिनों भी पुलिस इसी तरह की कार्रवाई की गई थी। तब भी एसपी तेजस्वनी गौतम ग्राउंड पर नजर आई। एक बार फिर स्वयं एसपी गौतम ने टीम के साथ मिलकर धरपकड़ की। आईजी ओमप्रकाश पासवान भी सभी जिलों से लगातार अपडेट ले रहे हैं।पिछले दिनों भी पुलिस एक ही दिन में कार्रवाई करते हुए अकेले बीकानेर में पचास से ज्यादा बदमाशों को दबोचा था। तब भी आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। हालांकि बड़ी संख्या में बदमाशों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। थाना स्तर पर ही जमानत पर छोड़ दिया गया।
ऑपरेशन के दौरान ये की गई कार्यवाही आईजी ने बताया कि रेंज के अधीनस्थ चारों जिलों में 3299 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की 806 से अधिक टीमों द्वारा 2468 स्थानों पर दबिश दी। वहीं रेंज में 1098 वांछित अपराधियों व असामाजिक तत्वों को दबोचा। इनमें 41 स्थाई वारंटी,116 अनुस ंधानाधीन प्रकरणों में वांछित,31 हार्डकोर ईनामी अपराधी,553 से अधिक ऐसे अपराधी रहे जिन पर सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग के मामले दर्ज थे। अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्व दर्ज 15 प्रकरणों में 16 अपराधियों को गिरफ्तार 10 फायर आम्र्स,30 क ारतूस तथा 2 धारदार हथियार पकड़े। अवैध शराब का धंधा करने वाले 69 दर्ज मामलों में 55 अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिनसे 3 लीटर अंग्रेजी शराब,345.96 लीटर देशी शराब व 256 लीटर हथकढ़ शराब बरामद की। वहीं एक लाख एक हजार लीटर लाहण नष्ट करवाई। आई जी ने बताया कि 33 एनडीपीएस एक्ट प्रकरणों में 36 अपराधियों के कब्जे से 139 नशीली टेबलेट,156.200 किलोग्राम डोडा पोस्त,50 ग्राम हीरोईन,183 ग्राम अफीम,39.7 ग्राम चिट्टा व 3.5 किग्रा गांजा तथा 47180 रूपये नकदी बरामद कि या। समस्त कार्यवाही में कुल 20 वाहन जब्त किये गये है।


Share News

editor April 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बिजली टावर चोरी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, जांच का दायरा बढ़ा
बीकानेर
रानीसर बास बाबा रामदेवजी मंदिर में 16वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कल
बीकानेर
बीकानेर के इन क्षेत्रों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बीकानेर
व्यापारियों को आध्यात्मिक जीवन का संदेश, बीकानेर में हुआ विशेष सत्संग
बीकानेर
खारा रोड की झाड़ियों में मिला बिहार निवासी मजदूर का शव
बीकानेर
नोखा पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई, पटवारी भर्ती फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
एसीबी की कार्रवाई: पावर ग्रिड डीजीएम 90 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
बीकानेर
पीबीएम में प्रसूता कमला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बिजली टावर चोरी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, जांच का दायरा बढ़ा

Published July 15, 2026
बीकानेर

रानीसर बास बाबा रामदेवजी मंदिर में 16वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कल

Published July 15, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इन क्षेत्रों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Published July 15, 2026
बीकानेर

व्यापारियों को आध्यात्मिक जीवन का संदेश, बीकानेर में हुआ विशेष सत्संग

Published July 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?