Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: विभिन्न विधाओं की छह पुस्तकों का भी होगा प्रकाशन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > विभिन्न विधाओं की छह पुस्तकों का भी होगा प्रकाशन
बीकानेरराजस्थान

विभिन्न विधाओं की छह पुस्तकों का भी होगा प्रकाशन

editor
editor Published April 13, 2023
Last updated: 2023/04/13 at 6:33 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर, । राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष शिवराज छंगाणी ने अकादमी की ओर से वर्ष 2022-23 के तहत राजस्थानी पत्र-पत्रिकाओं को सहयोग, निजी व्यय से प्रकाशित पुस्तकों को सहयोग व पांडुलिपि प्रकाशन सहयोग योजना में कुल 11.52 लाख रुपए के आर्थिक सहयोग की घोषणा की है।
छंगाणी गुरुवार को होटल ढोलामारू सभागार में आयोजित अकादमी कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि राजस्थानी पत्र-पत्रिकाओं को सहयोग योजना के तहत 8 पत्र-पत्रिकाओं को कुल 1.15 लाख रुपए की, निजी व्यय से प्रकाशित पुस्तकों को सहयोग के तहत 32 पुस्तकों को कुल 3.05 लाख रुपए की तथा पांडुलिपि प्रकाशन सहयोग योजना के तहत 82 पांडुलिपियों को कुल 7.32 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जायेगी।
विभिन्न पुस्तकों का होगा प्रकाशन- अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि अकादमी की ओर से शीघ्र ही विभिन्न विधाओं में छः पुस्तकों का प्रकाशन किया जायेगा। इसके तहत- इक्कीसवैं सइकै री टाळवीं राजस्थानी कहाणी (सं. डॉ. भरत ओला), इक्कीसवैं सइकै रा टाळवां राजस्थानी व्यंग्य (सं. डॉ. कृष्णकुमार आशु), इक्कीसवैं सइकै री टाळवीं राजस्थानी कविता (सं. अम्बिका दत्त व डॉ. घनश्यामनाथ कच्छावा), इक्कीसवैं सइकै रो टाळवों राजस्थानी महिला लेखन (सं. डॉ. मीनाक्षी बोराणा व डॉ. शारदा कृष्ण), इक्कीसवैं सइकै रो टाळवों राजस्थानी कथेतर (सं. राजेन्द्र जोशी व डॉ. सुरेश सालवी), राजस्थानी रा टाळवां गीत (सं. डॉ. सुखदेव राव) का प्रकाशन किया जायेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी शीघ्र ही उपलब्ध करवा दी जायेगी।
अकादमी उपाध्यक्ष डॉ. भरत ओला ने बताया कि अकादमी द्वारा शीघ्र ही विभिन्न साहित्यिक समारोहों व अकादमी वार्षिक समारोह का आयोजन किया जायेगा। अकादमी की ओर से राजस्थानी साहित्यकार परिचय कोश व भारतीय संविधान का राजस्थानी अनुवाद प्रकाशित होगा, साथ ही अनेक साहित्यकारों के व्यक्तित्व-कृतित्व पर मोनोग्राफ भी प्रकाशित होंगे।
इस अवसर पर अकादमी कोषाध्यक्ष राजेन्द्र जोशी, सदस्य डॉ. घनश्यामनाथ कच्छावा, डॉ. मीनाक्षी बोराणा, अम्बिका दत्त, दिनेश पंचाल, डॉ. सुखदेव राव, डॉ. शारदा कृष्ण, डॉ. कृष्णकुमार आशु, डॉ. सुरेश सालवी उपस्थित थे।


Share News

editor April 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

JIO नेटवर्क में आई गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान, कॉल और इंटरनेट सेवा ठप
देश-दुनिया
लीप के ज़रिए बीटेक दूसरे वर्ष में प्रवेश, आवेदन 11 जुलाई से शुरू
बीकानेर
पेट्रोल पंप लूट के दो ईनामी आरोपी गिरफ्तार, तीन माह से थे फरार
बीकानेर
देहात भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
बीकानेर
नितिन गडकरी बोले– सुपरपावर की तानाशाही से कभी भी हो सकता है विश्व युद्ध
बीकानेर
243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे चिराग, नीतीश और NDA पर बोला हमला
बीकानेर
मुहर्रम पर 7 जुलाई को देशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित
बीकानेर
ई-केवाईसी नहीं तो रसोई गैस कनेक्शन हो सकता है बंद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

लीप के ज़रिए बीटेक दूसरे वर्ष में प्रवेश, आवेदन 11 जुलाई से शुरू

Published July 6, 2025
बीकानेर

पेट्रोल पंप लूट के दो ईनामी आरोपी गिरफ्तार, तीन माह से थे फरार

Published July 6, 2025
बीकानेर

देहात भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Published July 6, 2025
बीकानेर

नितिन गडकरी बोले– सुपरपावर की तानाशाही से कभी भी हो सकता है विश्व युद्ध

Published July 6, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?