Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चुनाव से पहले गृहमंत्री आये अलर्ट मोड पर, इस दिन आ रहे है राजस्थान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > चुनाव से पहले गृहमंत्री आये अलर्ट मोड पर, इस दिन आ रहे है राजस्थान
जयपुरबीकानेर

चुनाव से पहले गृहमंत्री आये अलर्ट मोड पर, इस दिन आ रहे है राजस्थान

editor
editor Published April 11, 2023
Last updated: 2023/04/11 at 3:54 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में चुनावी साल शुरू होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी एक्शन मोड में आ गई है। संगठन में फेरबदल के बाद अब ग्रासरूट कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए बीजेपी के आला नेता राजस्थान आएंगे। इसी कड़ी में 15 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भरतपुर पहुंचेंगे। जहां वह भरतपुर संभाग के पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भरतपुर संभाग में करारी शिकस्त मिली थी। 19 विधानसभा सीट वाले भरतपुर संभाग बीजेपी सिर्फ एक सीट पर जीत दर्ज कर पाई थी। ऐसे में बीजेपी आलाकमान ने अमित शाह को भरतपुर संभाग को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है।
वहीं अमित शाह के दौरे से पहले आज बीजेपी संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भरतपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इस बैठक में अमित शाह के स्वागत की तैयारियों के साथ भरतपुर संभाग के चुनावी मुद्दों को लेकर चिंतन और मंथन किया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले अमित शाह फरवरी में राजस्थान आने वाले थे। लेकिन संगठन में फेरबदल की वजह से उनका राजस्थान दौरा टल गया था। वहीं 13 अप्रैल को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का भरतपुर जाने का कार्यक्रम था। लेकिन आखिरी वक्त पर कार्यक्रम को निरस्त कर अब अमित शाह को भरतपुर बुलाया गया है। जहां वह राजस्थान के सबसे कमजोर संभाग में बीजेपी को मजबूत करने की रणनीति बनाएंगे।
दरअसल, राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। चुनाव से ठीक पहले जहां पार्टी ने सतीश पूनिया को हटाकर सीपी जोशी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अब तक उपनेता की जिम्मेदारी देख रहे राजेंद्र राठौड़ को प्रमोट कर नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे सतीश पूनिया को उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई गया है। ऐसे में संगठन में हुए बड़े फेरबदल के बाद अमित शाह का राजस्थान दौरा पार्टी बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए सियासी संदेश भी साबित हो सकता है।


Share News

editor April 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के इन क्षेत्रों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बीकानेर
व्यापारियों को आध्यात्मिक जीवन का संदेश, बीकानेर में हुआ विशेष सत्संग
बीकानेर
खारा रोड की झाड़ियों में मिला बिहार निवासी मजदूर का शव
बीकानेर
नोखा पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई, पटवारी भर्ती फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
एसीबी की कार्रवाई: पावर ग्रिड डीजीएम 90 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
बीकानेर
पीबीएम में प्रसूता कमला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
बीकानेर
नापासर पुलिस ने पोक्सो मामले का पांच हजार का इनामी नाबालिग दबोचा
बीकानेर
पटवारी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी प्रकरण का आरोपी नोखा से गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के इन क्षेत्रों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Published July 15, 2026
बीकानेर

व्यापारियों को आध्यात्मिक जीवन का संदेश, बीकानेर में हुआ विशेष सत्संग

Published July 15, 2026
बीकानेर

खारा रोड की झाड़ियों में मिला बिहार निवासी मजदूर का शव

Published July 15, 2026
बीकानेर

नोखा पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई, पटवारी भर्ती फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार

Published July 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?