बीकानेर। मारपीट कर दुकान को आग लगाने का मामला सामने आया है। मामला जसरासर थाना क्षेत्र के उत्तमामदेसर का है। जहां उत्तमामदेसर निवासी बाबुलाल पुत्र मालाराम जाट ने दो नामजद व तीन अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि दो अप्रैल को उत्तमामदेसर निवासी धनाराज गिरी पुत्र रामगिरी, मनोज पुत्र गोरधनराम व तीन अन्य व्यक्तियों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की तथा उसकी दुकान में आग लगा दी। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

