Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहर के इन क्षेत्रों में रहने वाले युवकों का संबंध गैगस्टरों से, पुलिस डालेगी नकेल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > शहर के इन क्षेत्रों में रहने वाले युवकों का संबंध गैगस्टरों से, पुलिस डालेगी नकेल
crimeबीकानेरराजस्थान

शहर के इन क्षेत्रों में रहने वाले युवकों का संबंध गैगस्टरों से, पुलिस डालेगी नकेल

editor
editor Published March 27, 2023
Last updated: 2023/03/27 at 5:30 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व रोहित गोदारा गैंग का खात्मा करने पर पुलिस तुली है। पुलिस मुख्यालय ने गैंगस्टर रोहित के संपर्क में रह रहे 43 युवाओं की सूची बीकानेर पुलिस को भेजी है। अब जिला पुलिस इन 43 युवाओं की कुंडली बनाने के साथ-साथ दबोचने की तैयारी कर रही है। मुख्यालय की ओर से भेजी गई सूची में 23 बिन्दुओं पर जांच रिपोर्ट मांगी हैं।
यहां-यहां से युवा चिन्हित
बीकानेर जिले में रोहित गोदारा से सीधे संपर्क वाले 43 युवाओं की सूची मुख्यालय से बीकानेर भेजी गई है। इस सूची में बीकानेर शहरी क्षेत्र से 27, कोलायत से एक, खारडा से दो, श्रीडूंगरगढ़ से तीन, नोखा से दो एवं छतरगढ़ से एक युवक एवं 11 अन्य जगहों के युवा शामिल हैं। इन सभी की कुंडली बनाकर मुख्यालय मंगवाई गई है। यह वे लोग हैं, जिन्होंने रोहित गोदारा को आर्थिक, हथियार, शरण देने एवं फरारी में किसी ने किसी तरह से मदद की है।
गैंगस्टर व बदमाशों की संपति होगी कुर्कगैंगस्टर व बदमाशों के खिलाफ प्रदेश की पुलिस सख्त कदम उठा रही है। अब बदमाशों को सलाखों के पीछे धकेलने के साथ-साथ उनकी संपति भी कुर्क करेगी। इसलिए गैंगस्टर व बदमाशों की संपति का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। अकेले बीकानेर रेंज में 695 सक्रिय बदमाश पुलिस की रडार में हैं। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा एवं एडीजी दिनेश एमएन गैंगस्टर व बदमाशों के खात्मे को लेकर बड़ी योजना बना रहे हैं।
इसलिए पुलिस कर रही सख्ती
पुलिस महकमे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले दो-तीन साल से लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा, 007 गैंग, सोपू गैंग, मोनू गैंग सहित अन्य गैंगों के गुर्गों के करण प्रदेश में भय का माहौल बन रहा है। कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। इसलिए अब पुलिस मुख्यालय गैंगस्टरों का खात्मा करने एवं उनके गुर्गों को सलाखों के पीछे धकेलने में जुट गया है।
इन बिन्दुओं पर मांगी रिपोर्ट
– परिवारजन के खातों पर निगरानी- जिन्होंने जैसा सहयोग किया उनकी पहचान करना
– कहां-कहां किसके पास फरारी काटी- वाहनों की सूची तेयार करना
– गैंग के कितने सदस्य जेल में बद हैं और उनसे कौन-कौन मिलने आ रहा है।- हवाला के जरिए लेन-देन
– गैंग के सदस्यों का ट्रांजिक्शन रिकॉर्ड निकाल कर लेन-देन संबंधी पूछताछ करना- विदेश में बैठे गैंग मैम्बर्स को चिन्हित करना
– विदेश में बैठ बदमाशों गैंगस्टर्स के पासपोर्ट, फोटो, डाटा बेस सर्च करवाकर फर्जी पासपोर्ट की पहचान करना- गेमिंग ऐप से पैसा भेजा जाना
– गैंग को वित्तीय सहयोग कौन-कौन कर रहे हैं।- गैंग सदस्यों के शराब कारोबार पर मॉनिटरिंग करना
इनका कहना है …
पुलिस मुख्यालय लॉरेंस गैंग को लेकर काफी गंभीर है। लॉरेंस गैंग की पूरी कुंडली तैयार करवाई है। लॉरेंस गैंग के खास रोहित गोदारा के संपर्क में आए प्रत्येक गुर्गे को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। अपराधी को किसी सूरत में बख्शेंगे नहीं।
ओमप्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज


Share News

editor March 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

योग दिवस पर 15 दिन की निशुल्क योग कक्षाएं
बीकानेर
प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 60 पत्रकारों की जांच
बीकानेर
बिना टिकट सफर पर अब देना होगा दोगुना जुर्माना
बीकानेर
योग दिवस से रेल सेवा तक, बीकानेर में वीआईपी दौरा
बीकानेर
शनिवार सुबह तीन घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
बीकानेर
पीबीएम किडनी कांड पर गहलोत का सरकार पर हमला
बीकानेर
गंगाशहर में पार्टनरों पर 7.46 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
बीकानेर
राजस्थान में तबादलों से बैन हटा, 5 जुलाई तक मौका
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

योग दिवस पर 15 दिन की निशुल्क योग कक्षाएं

Published June 19, 2026
बीकानेर

प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 60 पत्रकारों की जांच

Published June 19, 2026
बीकानेर

बिना टिकट सफर पर अब देना होगा दोगुना जुर्माना

Published June 19, 2026
बीकानेर

योग दिवस से रेल सेवा तक, बीकानेर में वीआईपी दौरा

Published June 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?