Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सड़को पर मौत बनकर दौड़ रही पिकअप, अब लगे ब्रेक, 107 जब्त
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > सड़को पर मौत बनकर दौड़ रही पिकअप, अब लगे ब्रेक, 107 जब्त
crimeबीकानेर

सड़को पर मौत बनकर दौड़ रही पिकअप, अब लगे ब्रेक, 107 जब्त

editor
editor Published March 19, 2023
Last updated: 2023/03/19 at 6:53 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिले में सडक़ हादसे लगातार हो रहे हैं। हर दिन औसतन एक व्यक्ति हताहत हो रहा है। जिले में हादसों पर गौर करें, तो सर्वाधिक हादसे पिकअप गाडिय़ों से हो रहे हैं, जिनमें लोगों की जान जा रही है। पुलिस प्रशासन ने अब पिकअप गाडिय़ों पर ब्रेक लगाने की तैयारी कर ली है।

अफसरों का मानना है कि हादसों में अधिकतर का कारण इन गाडिय़ों में नियम विरुद्ध लगे लोहे की एंगल व गाटर के लगाए गए बम्फर गार्ड होते हैं। बीछवाल में हुए हादसे में बाप-बेटे की मौत के बाद जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर पुलिस ने पिकअप व बोलेरो गाडिय़ों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया है। यातायात प्रभारी रमेश सर्वटा के नेतृत्व में अभियान के तहत जिन गाडिय़ों के आगे लोहे की एंगलों व गाटर के बम्फर लगे मिलेंगे, उन पिकअप व बोलेरों गाडिय़ों को सीज किया जाएगा। अभियान के तहत दो दिन में 107 पिकअप गाडिय़ों को जब्त भी किया जा चुका है। कई पिकअप चालकों के दस्तावेज पूर्ण नहीं होने पर सीज किया गया है। यातायात थाना परिसर पिक अप गाडिय़ों से अटा पड़ा है।
चौकाते हैं सडक़ हादसे पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में होने वाले हादसों पर गौर करें तो 80 फीसदी हादसे पिकअप, ट्रेक्टर-ट्रॉली एवं ओवरलोड वाहनों के कारण होते हैं। इन पर पुलिस, परिवहन व जिला प्रशासन का कोई अंकुश नहीं है।

यह वाहन यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते सरपट दौड़ रहे हैं। अकेले बीकानेर जिले की बात करें, तो पिछले 104 दिनों में पिकअप से हुए हादसे में नौ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 43 लोग घायल हुए हैं।

यह है हादसों की वजह

- Advertisement -

पिकअप चलाने वाले वाहन चालकों के पास वाहन चलाने का अनुभव नहीं होता। गांवों व तहसील मुख्यालयों पर पिकअप व ट्रेक्टर चलाने वालों के पास लाइसेंस तक नहीं हैं। नाबालिग भी पिकअप व ट्रेक्टर ट्रॉलियां चला रहे हैं।
यह नए चालक तेज रफ्तार में पिकअप गाड़ी को चलाकर हादसों को अंजाम दे रहे हैं। हादसों में अक्सर पिकअप चालक की गलती सामने आ रही है। हादसे में वे भी घायल होते हैं, लेकिन दूसरे वाहन के लोग गंभीर घायल होने के साथ-साथ कई बार अपनी जान भी गंवा देते हैं।

जिले में दो विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। दो दिनों में 107 पिकअप गाडिय़ों को जब्त किया गया है, जिनमें नियम विरुद्ध आगे लोहे के एंगल व गाटर से बने बम्फर गार्ड लगे हुए थे। वहीं 30 से अधिक वाहन चालकों के लाइसेंस जब्त किए गए हैं। वाहनों में छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ नियमित चेकिंग की जाएगी।


Share News

editor March 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, पूजा-अर्चना कर बांटी मिठाई
बीकानेर
श्रीगंगानगर हादसे में कांस्टेबल व मासूम बेटी की मौत, परिवार सदमे में
बीकानेर
बीकानेर में नशे का फैलता जाल, कई इलाकों में खुलेआम तस्करी
बीकानेर
एसआई भर्ती 2021 रद्द बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने अपील खारिज की
बीकानेर
बीकानेर में 5 मई को अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती, जानें समय
बीकानेर
बीकानेर पुलिस ने नेत्रहीन मासूम को बंधन से छुड़ाकर पेश की मानवता की मिसाल
बीकानेर
बिना हस्ताक्षर ई-चालान पर कोर्ट सख्त, थानाधिकारी तलब
बीकानेर
बंगाल में भाजपा की बढ़त से जश्न, बीकानेर तक गूंजा उत्साह
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, पूजा-अर्चना कर बांटी मिठाई

Published May 4, 2026
बीकानेर

श्रीगंगानगर हादसे में कांस्टेबल व मासूम बेटी की मौत, परिवार सदमे में

Published May 4, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नशे का फैलता जाल, कई इलाकों में खुलेआम तस्करी

Published May 4, 2026
बीकानेर

एसआई भर्ती 2021 रद्द बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने अपील खारिज की

Published May 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?