Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पीबीएम में चोर उच्चकों की भरमार, पति को पर्ची देकर महिला मरीज के गहने उतार ले गया लपका
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पीबीएम में चोर उच्चकों की भरमार, पति को पर्ची देकर महिला मरीज के गहने उतार ले गया लपका
बीकानेरराजस्थान

पीबीएम में चोर उच्चकों की भरमार, पति को पर्ची देकर महिला मरीज के गहने उतार ले गया लपका

editor
editor Published March 10, 2023
Last updated: 2023/03/10 at 6:19 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर. पीबीएम अस्पताल में चोर-उचक्कों व लपकों की भरमार है। आए दिन मरीजों के सामान, मोबाइल व रुपए चोरी होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब एक हैरत करने वाली वारदात सामने आई है। लपका मरीज के पहने सोने के गहने ही उतार ले गया। परिजनों को जब वारदात का पता चला, तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से शिकायत भी की है।

घड़साना निवासी गोपीराम मेघवाल अपनी पत्नी पार्वती देवी का इलाज कराने के लिए बुधवार को पीबीएम अस्पताल पहुंचे। पार्वती देवी के गुर्दे व लीवर में दिक्कत है। वे दोपहर बाद इमरजेंसी में पहुंचे।

यहां चिकित्सकों ने मरीज का चेकअप करने के बाद के वार्ड में भर्ती कर लिया। मरीज की एमआरआई, सिटी स्कैन व अन्य जांचों के लिए फार्म भर कर दे दिए। मरीज को ट्रॉली पर लेटा रखा था। तभी वहां एक युवक पहुंचा, जो मरीज के पास तक गया। उनकी फाइल ली।

फाइल लेने के बाद इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों से वार्ता की, तो उन्होंने कहा कि मरीज को के वार्ड में ले जाओ। महिला का पति व वह युवक स्ट्रेचर को खींच कर के वार्ड ले गए।

- Advertisement -

मौका देखकर गहने लेकर हो गया पार

के वार्ड में पहुंचने के बाद युवक ने महिला के पति को जांच के फार्म चिकित्सक को देने भेजा। तब पीछे से मौका पाकर उसने मरीज के कानों में पहनी सोने की बालियां खोल लीं। मरीज की हालत गंभीर थी।
मुंह पर ऑक्सीजन की पाइप लगी हुई थी। उसने मरीज से कहा कि जांच कराने के दौरान यह सभी सामान उतारने पड़ते हैं। इसके बाद वह वहां से खिसक गया। जब पीडि़ता का पति वहां आया, तो उसे युवक वहां दिखाई नहीं दिया।
बाद में उसकी पत्नी के कानों से सोने की बालियां गायब देखीं, तो सारा माजरा समझ आ गया। उसने इस बारे में वहां मौजूद स्टाफ को सूचित किया।
पीडि़त ने बताया कि युवक इमरजेंसी वार्ड से के वार्ड तक स्ट्रेचर लेकर आया। वार्ड में पार्वती को बेड पर लिटाया। इसके बाद मुझे जांच के फार्म लेकर चिकित्सकों के पास भेज दिया। फार्म भरवाने से लेकर वार्ड में मरीज को शिफ्ट करने तक हमारे साथ रहा। मुझे जरा भी शक नहीं हुआ। मैंने तो उसे अस्पताल का स्टाफ ही समझा।


Share News

editor March 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत
बीकानेर
बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू
बीकानेर
संविदा शिक्षकों को अब उच्च अध्ययन के लिए मिलेगी एनओसी
बीकानेर
सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले से महंगे
बीकानेर
सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू

Published May 26, 2026
बीकानेर

संविदा शिक्षकों को अब उच्च अध्ययन के लिए मिलेगी एनओसी

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?