Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एससी, एसटी अत्याचार के प्रकरणों में जांच में लाएं तेजी, पीड़ित को समय पर मिले न्याय- जिला कलेक्टर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एससी, एसटी अत्याचार के प्रकरणों में जांच में लाएं तेजी, पीड़ित को समय पर मिले न्याय- जिला कलेक्टर
बीकानेरराजस्थान

एससी, एसटी अत्याचार के प्रकरणों में जांच में लाएं तेजी, पीड़ित को समय पर मिले न्याय- जिला कलेक्टर

editor
editor Published March 3, 2023
Last updated: 2023/03/03 at 7:00 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि एससी, एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों के जांच कार्य में तेजी लाते हुए समय पर बकाया रिपोर्ट उपलब्ध करवाएं।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण)  के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि पुलिस और अभियोजन अधिकारी समन्वय से कार्य करें। जिला कलक्टर ने कहा कि पीड़ित को समय पर न्याय दिलवाना पुलिस और अभियोजन की सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रकरणों में अनावश्यक देरी ना हो , यदि जांच बदलने की आवश्यकता है तो बदलते हुए तीव्र कार्रवाई की जाए।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि विभाग द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के 344 व्यक्तियों को 298.51 लाख रुपए की राशि देकर लाभान्वित किया गया है, इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति वर्ग के 14 प्रकरणों में 10 लाख रुपए की राशि पीड़ितों को दी गई है।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) हरिशंकर, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) पंकज शर्मा, विशिष्ट लोक अभियोजक (एससी-एसटी सेल) कुंदन व्यास, समिति के सदस्य मुरलीधर पन्नू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

पुनर्वास गृह संचालन का अनुभव रखने वाले एनजीओ का हो चयन

बजट घोषणा वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री पुनर्वास योजना के तहत स्वयंसेवी संगठन के चयन हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि पात्रता रखने वाले स्वयंसेवी संगठन का चयन करें। चयन के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि चयनित एनजीओ को पुनर्वास गृह संचालन का अनुभव हो।

सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक पंवार ने बताया कि समिति के समक्ष सात स्वयंसेवी संस्थाओं से प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिनका परीक्षण कर चयन प्रक्रिया शीघ्र संपादित की जाएगी।

नवजीवन योजना के तहत सर्वे कार्य शीघ्र प्रारंभ हो

जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने नवजीवन योजना में सम्मिलित जातियों के सर्वे हेतु स्वयंसेवी संस्था का चयन कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस योजना में राज्य सरकार ने 16 नई जातियां शामिल की है इससे पहले योजना में 14 जातियां शामिल थीं।

सर्वाेच्च पात्रता रखने वाली स्वयंसेवी संस्था का चयन करते हुए योजना के तहत सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। जिससे अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और विक्रय पर अंकुश लगाकर इन कार्यों में संलग्न लोगों को वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराते हुए समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। बैठक में सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Share News

editor March 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर
अमित शाह के दौरे से बीकानेर में जाम और परेशानी बढ़ी
बीकानेर
सांचू बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, जवानों का बढ़ाया हौसला
बीकानेर
फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत
बीकानेर
बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया

Published May 26, 2026
बीकानेर

राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर

Published May 26, 2026
बीकानेर

अमित शाह के दौरे से बीकानेर में जाम और परेशानी बढ़ी

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?