जिले के गजनेर थाना इलाके में एक महिला व मासूम की जिदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चांडासर गांव के सांसी मोहल्ला निवासी रेवंतराम की 22 वर्षीय पत्नी ममता व डेढ़ वषीय बेटी खुशी रात को झोपड़े में सो रहे थे अचानक देर रात झोपड़े में आग लग गई जिससे दोनों की जलने की मौत हो गई।
