Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आईजी पुलिस ने बीकेईएसएल का लकी ड्रॉ निकाला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बिजली > आईजी पुलिस ने बीकेईएसएल का लकी ड्रॉ निकाला
बिजलीबीकानेर

आईजी पुलिस ने बीकेईएसएल का लकी ड्रॉ निकाला

editor
editor Published February 17, 2023
Last updated: 2023/02/17 at 8:13 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हर महीने समय पर बिजली बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को मिलेंगे पुरस्कार 

बीकानेर। बीकानेर पुलिस रेंज के आईजी श्री ओमप्रकाश ने शुक्रवार को बीकेईएसएल के हर महीने समय पर बिजली का बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओ का लकी ड्रॉ मुख्य निकाला। इसमें 42 उपभोक्ताओं के घोषित किए गए।

बीकेईएसएल सीओओ जयंत रॉय चौधरी ने बताया कि  बीकेईएसएल के पब्लिक पार्क स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में आयोजित लकी ड्रॉ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी पुलिस श्री ओमप्रकाश जी ने मीडिया और स्थानीय उपभोक्ताओं की मौजूदगी में ऑनलाईन लकी ड्रॉ निकाल कर विजेता उपभोक्ताओं के नाम घोषित किए।

चौधरी ने बताया कि इस लकी ड्रॉ योजना में प्रथम उपहार के रूप में एक उपभोक्ता को स्मार्ट फोन, ऑनलाइन बिल जमा करने वाले एक उपभोक्ता स्मार्ट फोन, दूसरे उपहार के रूप में पांच उपभोक्ताओं के नाम डिनर सेट के लिए चयनित किए गए।

- Advertisement -

तृतीय पुरस्कार में 35 उपभोक्ताओं को एक हजार रुपए के ग्रोसरी कूपन दिए जाएंगे।

इस मौके पर आई जी ओमप्रकाश ने बीकेईएसएल की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि बीकानेर संभावनाओं का शहर है, यहां लोग एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। बिजली कंपनी और नागरिक मिलकर काम करेंगे तो दोनों को फायदा होगा।पॉवर सेक्टर ऐसा क्षेत्र है, जहां यह विकसित होता है वहां स्वत विकास होने लगता है। उन्होंने कहा कि बीकेईएसएल ने पिछले पांच साल में उपभोक्ताओं का विश्वास जीता है। यह सब बेहतर सेवाओं के कारण हुआ है, उन्हें पूरा भरोसा है कि भविष्य में सेवाएं और बेहतर होगी। श्री ओमप्रकाश ने बीकानेरवासियों को विश्वास दिलाया कि वे हमेशा इनके साथ खड़े हैं। कार्यक्रम का संचालन कंपनी के एच आर व प्रशासनिक हैड सागर लेखवार ने किया।

यह योजना एक अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक प्रभावी रही। इन तीनों महीनों के दौरान बिजली बिलों का पूर्ण भुगतान करने वाले उपभोक्ता इस योजना में शामिल किए गए। यह स्कीम सरकारी कनेक्शनों पर लागू नहीं थी। ड्रा में 63160 उपभोक्ताओं व विशेष पुरस्कार (ऑनलाइन) श्रेणी में 52019 उपभोक्ता शामिल हुए।

इस योजना में केवल वे ही उपभोक्ता पात्र थे जिन्होंने अपना तीनों महीनों का विद्युत बिल ड्यू डेट से पहले जमा कराया तथा किसी भी प्रकार का एरियर बाकी नहीं रखा था।

इस कार्यक्रम में सीईएससी राजस्थान के एच आर व प्रशासनिक हैड अरुणाभा साहा, बीकेईएसएल सीआरएम हैड अर्पण दत्ता, कॉमर्शियल हैड अचिन्य गोस्वामी, एवं कंपनी के अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक जो कंपनी के उपभोक्ता भी हैं, कार्यक्रम में मौजूद थे।


Share News

editor February 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन

Published May 26, 2026
बीकानेर

भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?