Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कॉलेज व मंत्री की मिलीभगत, जनता देगी जवाब : विजय आचार्य
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > कॉलेज व मंत्री की मिलीभगत, जनता देगी जवाब : विजय आचार्य
बीकानेरराजस्थान

कॉलेज व मंत्री की मिलीभगत, जनता देगी जवाब : विजय आचार्य

editor
editor Published February 13, 2023
Last updated: 2023/02/13 at 7:35 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर। ईसीबी कॉलेज के निष्कासित 18 कार्मिकों को उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भी ज्वाइनिंग नहीं कराने की सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ सोमवार को पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के नेतृत्व में विशाल जनाक्रोश प्रदर्शन किया गया।

भाजपा नेता महावीर रांका ने बताया कि आमरण अनशन का आज आठवां दिन था सरकार व प्रशासन के प्रति लोगों का आक्रोश रैली के रूप में दिखा। हजारों लोग शामिल हुए और सरकार व मंत्री के खिलाफ नारे लगाए। जनाक्रोश प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए महावीर रांका ने कहा कि तानाशाही और हठधर्मिता की हद यह है कि मंत्री अपने स्वार्थ की वजह से 18 कार्मिकों को ज्वाइनिंग नहीं दे रहे हैं। भाजपा नेता राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि सादुलसिंह सर्किल से संकटमोचन हनुमान मंदिर होते हुए जिला कलक्ट्रेट का घेराव किया गया।

जनाक्रोश प्रदर्शन को भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, पूर्व अध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह, डॉ. भगवानसिंह मेड़तिया, कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वेद व्यास, युधिष्ठरसिंह भाटी व दिलीप पुरी ने सम्बोधित किया। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि जनाक्रोश रैली के दौरान जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देते हुए कलक्टर को बताया गया कि हाईकोर्ट से आदेश जारी होने के बावजूद नियुक्ति नहीं देना आदेश की अवमानना है। कॉलेज प्रशासन व मंत्री की मिलीभगत का परिणाम है कि जिनको नियुक्ति मिलनी चाहिए उन्हें नहीं मिल रही और जो पात्र नहीं हैं वो हर माह सेलरी उठा रहे हैं। जिला कलक्टर ने कहा कि इस मामले को संबंधित अधिकारियों तक भेजेंगे और उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा नेता महावीर रांका सहित उनके सैकड़ों समर्थकों ने गिरफ्तारी देकर पुन: आमरण अनशन पर बैठ गए। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि आमरण अनशन पर जितेन्द्रसिंह भाटी, देहात भाजपा अध्यक्ष जसराज सींवर, भाजपा ओबीसी मोर्चा मंत्री आनन्द सोनी, धन्नाराम जाट एवं महेन्द्र बिश्नोई डटे हुए हैं। धरने को आज कुम्हार महासभा के अध्यक्ष रामलाल भोभरिया व अंगद सेना अध्यक्ष बजरंग बिश्नोई के नेतृत्व में समर्थन दिया गया। रमेश भाटी ने बताया कि जनाक्रोश प्रदर्शन में गणेश बोथरा, विजय मालू, विशाल गोलछा, सुरेन्द्र कोचर, अमित डागा, मधुसूदन शर्मा, निर्मल गहलोत, पंकज गहलोत, कुलदीप यादव, शंभु गहलोत, गौरीशंकर देवड़ा, पंकज गहलोत, प्रेम गहलोत, सत्यनारायण गहलोत, पप्पू लखेसर, लक्की पंवार, लोकेश छाबड़ा, पूर्व पार्षद विमला गहलोत, सरला पडि़हार, मंजू गोयल, शारदा भाट, मंजूलता रावत, भारती अरोड़ा, पूजा सिंह, वर्षा सिंह, विमला उपाध्याय, मनोज पडि़हार, टेकचंद यादव, मनोज गहलोत, विष्णु तंवर, जितेन्द्र सिह राजवी, देशनोक मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष बादलसिंह, भंवरसिंह देपावत, बजरंग सिंह पलाना, रमेश सैनी, महेन्द्र सिंह उदासर, नवरतन सिसोदिया, सतपाल यादव, महेन्द्र भादु, बजरंग भादु, बन्नाराम सियाग, गजेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, नरपतसिंह उदासर, महेन्द्रसिंह चारणवाल, करणीसिंह पडि़हार, श्रवण नैन, दिनेश चौधरी, श्रवण गोदारा, महावीर सिंह यादव, यशराज यादव, ओमसिंह खींची, उदय सिंह, संदीप, शिवशंकर, ओमप्रकाश यादव, पुखराज सोनी, मनोज पारख, गणेश जाजड़ा, मोहित बोथरा, मुकेश पांडे, संत कुमार, राकेश, नरेन्द्र सिंह, संजय सोनी, बिरजू प्यारे, अरविन्द सोनी उदासर, भागीरथ सिंह, राकेश खैरीवाल आदि शामिल रहे।

ईसीबी की गूंज विधानसभा तक, एमएलए बिश्नोई ने कहा- आमरण अनशन की सुध नहीं ले रहा सरकार व प्रशासन

- Advertisement -

विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने सोमवार को विधानसभा में इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर का मामला पुरजोर तरीके से उठाया। एमएलए बिहारी बिश्नोई ने सदन में कहा कि 18 अशैक्षणिक कार्मिकों को बिना किसी सूचना के निष्कासित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दुर्भावना के चलते 18 कार्मिकों को नियुक्ति नहीं प्रदान की जा रही है और बीकानेर में भाजपा नेता महावीर रांका के नेतृत्व में 8 दिनों से निरन्तर आमरण अनशन दिया जा रहा है लेकिन सरकार व प्रशासन सुध नहीं ले रहा है।


Share News

editor February 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पूर्व मंत्री भाटी की पहल से सामाजिक समरसता पर बैठक
बीकानेर
राजस्थान में फिर बढ़ा कोरोना खतरा, ओमिक्रोन सब-वेरिएंट से संक्रमित मिले मरीज
बीकानेर
राजस्थान में युवाओं को लग रही ई-सिगरेट की खतरनाक लत
बीकानेर
पीएम आवास मंजूरी के बदले रिश्वत लेते सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार
बीकानेर
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
बीकानेर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली रविवार को शाम 5 बजे
बीकानेर
सेवा से हटाए गए नर्सिंग कर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल
बीकानेर
फर्जी खाता खोलकर लाखों का लेन-देन, दो पर धोखाधड़ी का केस
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पूर्व मंत्री भाटी की पहल से सामाजिक समरसता पर बैठक

Published May 24, 2025
बीकानेर

राजस्थान में फिर बढ़ा कोरोना खतरा, ओमिक्रोन सब-वेरिएंट से संक्रमित मिले मरीज

Published May 24, 2025
बीकानेर

राजस्थान में युवाओं को लग रही ई-सिगरेट की खतरनाक लत

Published May 24, 2025
बीकानेर

पीएम आवास मंजूरी के बदले रिश्वत लेते सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार

Published May 24, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?