Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की 70 प्रतिशत से कम उपस्थिति मिली तो होगी सख्त कार्रवाई- जिला कलक्टर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की 70 प्रतिशत से कम उपस्थिति मिली तो होगी सख्त कार्रवाई- जिला कलक्टर
बीकानेरराजस्थान

आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की 70 प्रतिशत से कम उपस्थिति मिली तो होगी सख्त कार्रवाई- जिला कलक्टर

editor
editor Published February 8, 2023
Last updated: 2023/02/08 at 5:27 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने जिले में समस्त आंगनबाड़ी केंद्र खोलने और पंजीकृत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने के लिए महिला पर्यवेक्षकों सख्त निर्देश दिए हैं।जिला कलक्टर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से खुले इसके लिए प्रत्येक महिला पर्यवेक्षक प्रतिदिन एक आंगनबाड़ी केंद्र का आवश्यक रूप से निरीक्षण करेंगी। सजग आंगनवाड़ी अभियान में इस भ्रमण के तहत महिला पर्यवेक्षकों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रिकॉर्ड दुरुस्त करने का प्रशिक्षण देने के साथ साथ भामाशाहों से मिलना होगा तथा आंगनबाड़ी केंद्र पर रंग रोगन, टूट-फूट जैसी कमियों को दूर करने करने पर ध्यान दिया जाए।
*किया जाएगा क्रॉस वेरिफिकेशन*
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि सजग आंगनबाड़ी अभियान का प्रथम चरण पूरा कर चुके केंद्रों पर सीडीपीओ निरीक्षण करते हुए केंद्र की स्थितियों का क्रॉस वेरिफिकेशन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
*70 प्रतिशत से कम उपस्थिति पाई गई तो होगी सख्त कार्रवाई*
जिला कलक्टर ने कहा कि यदि केन्द्र पर पंजीकृत बच्चों की उपस्थिति 70 प्रतिशत से कम पाई गई तो सीडीपीओ द्वारा संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को तुरंत प्रभाव से हटाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी । जो आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह से बंद पाए जाते हैं उनके बारे में महिला पर्यवेक्षक विस्तृत रिपोर्ट देंगे।अधूरी रही पोषण वाटिकाओं को भी पूरा करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अधूरी पोषण वाटिकाओं में सहजन फली सहित अन्य मौसमी सब्जियां लगवाने की कार्यवाही की जाए ।उन्होंने पोषाहार व सेनेटरी वितरण संबंधी समीक्षा करते हुए समय पर वितरण सुनिश्चित करवाने के भी निर्देश दिए।बैठक में आईसीडीएस उपनिदेशक शारदा चौधरी सहित संबंधित सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षक उपस्थित रहीं।


Share News

editor February 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन

Published May 26, 2026
बीकानेर

भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?