Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर का सप्तम दीक्षान्त समारोह 24 फरवरी को
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर का सप्तम दीक्षान्त समारोह 24 फरवरी को
बीकानेरराजस्थान

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर का सप्तम दीक्षान्त समारोह 24 फरवरी को

editor
editor Published February 3, 2023
Last updated: 2023/02/03 at 7:01 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर का सप्तम दीक्षान्त समारोह दिनांक 24 फरवरी, 2023 को माननीय राज्यपाल, राजस्थान एवं कुलाधिपति, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित हो रहा है। दीक्षान्त समारोह के सफलापूर्वक आयोजन हेतु माननीय कुलपति प्रो0 विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कुलसचिव श्री अरूण प्रकाश शर्मा द्वारा समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए गठित समिति के प्रभारियों से विभिन्न कार्यो को समयबद्ध सम्पादित करने एवं समारोह को भव्य बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया। बैठक में विभिन्न समिति के प्रभारियों से विचार कर दीक्षान्त समारोह आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। उक्त दीक्षान्त समारोह विश्वविद्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के बने आॅडिटोरियम में प्रथमबार आयोजित होगा।
दीक्षान्त प्रभारी डाॅ. बिट्ठल बिस्सा ने बताया कि दीक्षान्त समारोह में परीक्षा 2020 में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के अंतिम वर्षो की कक्षा में उत्तीर्ण 111990 अभ्यर्थियों को उपाधि तथा 01 जनवरी, 2020 से 31 दिसम्बर, 2020 की अवधि में शोध कार्य सम्पन्न कर चुके 28 अभ्यर्थियों को विद्या वाचस्पति उपाधि प्रदान की जाएगी। शिक्षा संकाय की छात्रा स्वीटी सुथार को कुलाधिपति पदक, कला संकाय की छात्रा सोहा शर्मा को कुलपति पदक एवं अंतिम वर्षो की कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 57 अभ्यर्थियों को स्वर्ण पदक माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति महोदय द्वारा प्रदान किये जाएंगे।
दीक्षान्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महान शिक्षाविद् एवं चेयरमेन, बी.ओ.जी. आॅफ आई.आई.टी.(आई.एस.एम.), धनबाद एवं आई.आई.टी, मण्डी प्रो0 पे्रमव्रत जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अर्जुनराम जी मेघवाल, माननीय केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद बीकानेर, डाॅ. बी.डी. कल्ला, माननीय शिक्षा मंत्री एवं विधायक-बीकानेर पश्चिम, श्री गोविन्दराम मेघवाल, माननीय आपदा मंत्री, श्री राजेन्द्र सिंह यादव, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री, श्री भंवर सिंह भाटी, माननीय ऊर्जा राज्यमंत्री, राजस्थान सरकार को आमंत्रित किया गया है।


Share News

editor February 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन

Published May 26, 2026
बीकानेर

भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?