Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आखिर विवाहिता व मासूम बेटे कहां खो गये, नहर खा गई या आसमान निगल गया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > आखिर विवाहिता व मासूम बेटे कहां खो गये, नहर खा गई या आसमान निगल गया
बीकानेरराजस्थान

आखिर विवाहिता व मासूम बेटे कहां खो गये, नहर खा गई या आसमान निगल गया

editor
editor Published February 3, 2023
Last updated: 2023/02/03 at 5:14 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर – बीकानेर के छत्तरगढ़ के पास इंदिरा गांधी नहर में मां-बेटे की तीन दिन से तलाश हो रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। डेढ़ साल के लडक़े के साथ अनीता के इसी नहर में डूबने की आशंका है, क्योंकि यहीं पर उसका बैग और मोबाइल मिला था। मोबाइल की छानबीन करने पर पता चला कि अनीता ने इसे फोरमेट कर दिया था, ताकि किसी को मोबाइल से कुछ भी नहीं मिल सके। पुलिस अब नहर के बाहर भी उसकी तलाश कर रही है। संभव है कि वो कहीं और चली गई।

छत्तरगढ़ थानाधिकारी जयकुमार भादू ने बताया कि नहर के पास बैग और मोबाइल मिले थे। मोबाइल पूरी तरह से फोरमेट किया गया है। अब इसमें कुछ भी पता नहीं चल रहा है कि लास्ट बात किससे हुई थी, फोटो गैलरी आदि भी नहीं दिख रही। ऐसे में पुलिस उसके मोबाइल को रिस्टोर करने का प्रयास कर रही है। वहीं उसके मोबाइल नंबर से भी कॉल डिटेल निकाली जा रही है। उधर, टीम लगातार नहर में उसे ढूंढऩे का प्रयास कर रही है। नहर के कोने कोने तक पहुंचकर देखा जा रहा है कि कहीं कोई शव तो बाहर नहीं आया है। कई जगह जवानों ने अंदर पहुंचकर ढूंढऩे का प्रयास किया है। इस टीम के बारह सदस्य बारी- बारी से नहर में ढूंढ रहे हैं। अगर कोई नहर में गिरता है तो आमतौर पर चौबीस घंटे और अधिकतम 48 घंटे में उसका शव फूलकर बाहर आ जाता है।

अब तक बच्चा और उसकी मां का कोई सुराग नहीं लगने से पुलिस को नहर से बाहर होने की उम्मीद बंधी है। पुलिस पता लगा रही है कि किसी विवाद के चलते वो घर से कहीं और तो नहीं चली गई है। हालांकि परिजनों व परिचितों से किसी तरह के झगड़े की रिपोर्ट भी पुलिस को नहीं मिली है।

पीहर से निकली थी, ससुराल नहीं पहुंची

- Advertisement -

अनीता अपने बेटे के साथ छत्तरगढ़ के पांच जीएम राणेर से डेढ़ साल के बेटे के साथ निकली थी। उसे अपने ससुराल 12 केएनडी रावला पहुंचना था। रावला नहीं पहुंचने पर ही परिजनों ने उसकी पड़ताल शुरू की, तब नहर किनारे उसका बैग और मोबाइल मिला था।


Share News

editor February 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर
बीकानेर टीम की बड़ी कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़
बीकानेर
थाने से बाइक गायब मामले में पुलिस ड्राइवर निलंबित, जांच जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक विवाद पर हाईकोर्ट ने मांगा सभी विभागों का पक्ष
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर हमला, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
बीकानेर
फल मंडी में टैक्सी की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

Published July 16, 2026
बीकानेर

मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार

Published July 16, 2026
बीकानेर

चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव

Published July 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर टीम की बड़ी कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़

Published July 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?